Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 21, 2026

लोडिंग प्लांट की सड़क बनी मुसीबत, 1600 ट्रकों पर असर

 ब्रेकिंग बचेली

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा


दिनांक.20/5/2026


लोडिंग प्लांट की सड़क बनी मुसीबत, 1600 ट्रकों पर असर




दंतेवाड़ा जिले के बचेली मे स्थित एनएमडीसी लोडिंग प्लांट तक जाने वाली सड़क की खराब हालत अब गंभीर समस्या बन गई है। इस मार्ग से करीब 1600 ट्रक जुड़े हैं, जिनके चालक और मालिक रोजाना भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खतरनाक और तीखी चढ़ाई के कारण वाहनों को ऊपर चढ़ाना और नीचे उतारना मुश्किल हो गया है, 




खासकर बरसात में। कई बार ट्रक बीच रास्ते में खराब हो जाते हैं, जिससे जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। 2021 और 2023 में ट्रक अनियंत्रित होकर घरों में घुसने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं।


चालकों का कहना है कि प्लांट क्षेत्र में जहां ट्रक लौह अयस्क के लिए कतार में खड़े रहते हैं, वहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें पानी के लिए करीब 1 किलोमीटर दूर यूनियन तक जाना पड़ता है, और लंबे इंतजार के दौरान भोजन की भी परेशानी होती है।


ट्रक मालिकों का कहना है कि सड़क को समतल करने के लिए सीसी रोड को 1 से 1.5 मीटर तक काटने की जरूरत है, जिससे चढ़ाई कम हो सके और संचालन सुरक्षित हो।


जानकारी के अनुसार, सड़क सुधार के लिए टेंडर जारी हो चुका है, लेकिन काम पूरा होने में करीब एक वर्ष लग सकता है। ऐसे में चालकों और मालिकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है।


स्थानीय लोगों ने एनएमडीसी और नगरपालिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बड़े खर्च वाले कार्य हो रहे हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। बरसात नजदीक होने से स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad