Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 28, 2026

नल-जल योजना बनी शोपीस, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण सोनियाडीह में पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

 नल-जल योजना बनी शोपीस, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण



सोनियाडीह में पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनियाडीह में भीषण पेयजल संकट ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। गांव के हैंडपंप और बोर लगातार जवाब दे रहे हैं, 




वहीं जिम्मेदार विभाग और प्रशासन गहरी नींद में सोए हुए नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं, लेकिन करोड़ों की नल-जल योजना अब तक सिर्फ कागजों और दिखावे तक सीमित है।


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नल-जल योजना का काम 1 वर्ष पहले पूरा हो चुका है। पाइपलाइन बिछा दी गई, पानी टंकी भी खड़ी कर दी गई, लेकिन आज तक एक बूंद पानी ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ। सवाल उठ रहा है कि आखिर योजना शुरू क्यों नहीं की जा रही? क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे या जनआक्रोश का इंतजार कर रहा है?


गांव के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। गर्मी बढ़ते ही पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गांव की ओर झांकने तक नहीं पहुंच रहे हैं।


ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द नल-जल योजना चालू नहीं की गई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को कब तक नजरअंदाज करता है, या फिर लोगों को पानी के लिए यूं ही दर-दर भटकना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad