बेमेतरा में इतिहास रचेगा,31 मई को सामूहिक विवाह में दुल्हा बनेंगे विधायक दीपेश साहू मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा- सादगी और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी करेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी, विजय शर्मा , कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे।
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की अहम भूमिका
आयोजन में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस बार का आयोजन खास इसलिए भी है क्योंकि विधायक साहू खुद इस योजना को बढ़ावा देने के लिए आगे आए हैं। ऐसे समय में जब शादियों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करना स्टेटस सिंबल बन गया है, जनप्रतिनिधि का सादगीपूर्ण सामूहिक विवाह का हिस्सा बनना समाज के लिए बड़ा संदेश है।
*सामूहिक विवाह का उद्देश्य*
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद करना, दहेज प्रथा पर रोक लगाना और फिजूलखर्ची को कम करना है। सरकार प्रति जोड़े को आर्थिक सहायता, उपहार सामग्री और आयोजन का खर्च उपलब्ध कराती है।
कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि वे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में अवश्य पधारें।
कहा जा रहा है कि अगर विधायक दीपेश साहू खुद भी इस योजना के तहत विवाह करते हैं, तो यह छत्तीसगढ़ में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की पहल का पहला उदाहरण होगा! कार्यक्रम में कुल 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार 31 मई रविवार 2026 के दिन बारात प्रस्थान दोपहर 12:00 बजे पुराना रेस्ट हाउस से बेसिक मैदान तक निकलेगी। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी दूल्हा बनेंगे उनकी शादी तरुणा साहू के साथ तय हुई है।
सामूहिक विवाह की खास बातें
योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का गरिमामय विवाह संपन्न कराना है। सूची में सूरज कुमार-माधुरी, धनंजय रात्रे-मधु कोशले, विजय कुमार टण्डन-सोनिया समेत 20 अन्य जोड़े शामिल हैं। पूरा आयोजन जिला प्रशासन, बेमेतरा के मार्गदर्शन में होगा।
सामूहिक विवाह समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रशासन की तरफ से सभी जोड़ों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं!




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.