Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 7, 2026

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली गति, विदिशा पुलिस के 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का प्रथम बैच सफलतापूर्वक सम्पन्न भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, यातायात एवं श्रद्धालु सुरक्षा के गुर सीखकर तैयार हो रहा विदिशा पुलिस बल AI कैमरे, CCTNS, डायल-112, CPR एवं हार्टफुलनेस प्रशिक्षण से सशक्त हो रहा पुलिस बल


दिनांक : 07 जून 2026

जिला : विदिशा


सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली गति, विदिशा पुलिस के 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का प्रथम बैच सफलतापूर्वक सम्पन्न



भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, यातायात एवं श्रद्धालु सुरक्षा के गुर सीखकर तैयार हो रहा विदिशा पुलिस बल


AI कैमरे, CCTNS, डायल-112, CPR एवं हार्टफुलनेस प्रशिक्षण से सशक्त हो रहा पुलिस बल


वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक महापर्व सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन 




को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला विदिशा में आयोजित 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मेला व्यवस्था, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था संधारण तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पुलिस बल को व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था।



प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंहस्थ मेले की कार्यप्रणाली, मेला व्यवस्था, बल वितरण (Force Deployment), यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तकनीक, आपदा प्रबंधन, शाही स्नान एवं अखाड़ा व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी, सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराधों से संबंधित चुनौतियां, सीसीटीवी एवं AI आधारित कैमरा मॉनिटरिंग, आसूचना संकलन, होल्डिंग एरिया प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, क्विक रिस्पांस सिस्टम, सॉफ्ट स्किल, खोया-पाया प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान करने की प्रक्रियाओं संबंधी विस्तृत जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को CCTNS प्रणाली, डायल-112 आपातकालीन सेवा, AI आधारित निगरानी प्रणाली तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार एवं CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता प्रदान की जा सके।


पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति के विकास के उद्देश्य से हार्टफुलनेस (Heartfulness) प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें ध्यान, आत्म-नियंत्रण, भावनात्मक संतुलन एवं बेहतर निर्णय क्षमता विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।


प्रशिक्षण सत्रों में अनुभवी अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी पुलिसिंग, समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनसेवामुखी व्यवहार विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही संभावित चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने बताया कि सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल आयोजन को ध्यान में रखते हुए जिले के पात्र पुलिस बल को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसा दक्ष, संवेदनशील, तकनीकी रूप से सक्षम एवं प्रशिक्षित पुलिस बल तैयार करना है, जो श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।


प्रथम बैच के सफल समापन के साथ ही आगामी बैचों का प्रशिक्षण भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा, जिससे विदिशा पुलिस सिंहस्थ-2028 के लिए पूर्ण रूप से तैयार एवं सक्षम हो सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad