Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 7, 2026

दो आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का मशरूका जब्त धूमा पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी गया ट्रक 24 घंटे में बरामद

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

दो आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का मशरूका जब्त



धूमा पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी गया ट्रक 24 घंटे में बरामद

दो आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का मशरूका जब्त -

सी एन आई न्यूज सिवनी/

धूमा पुलिस ट्रक चोरी खुलासा – 24 घंटे में बरामद किया चोरी गया ट्रक, 2 आरोपी गिरफ्तार

 के थाना धूमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया ट्रक महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 22 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक Krishna Lalchandani द्वारा जिले में चोरी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना धूमा स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।

कार्यालय के सामने से चोरी हुआ था ट्रक

दिनांक 5 जून 2026 को प्रार्थी शरद शिवहरे ने सूचना दी कि बड़ी झिरिया मोहल्ला, धूमा स्थित उनके कार्यालय के सामने खड़ा ट्रक क्रमांक MP 20 G 4823, जिसमें ड्रिलिंग मशीन लोड थी, अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीछा और घेराबंदी की। इसके बाद लखनादौन-नरसिंहपुर रोड से चोरी गया ट्रक बरामद कर लिया गया।

दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज करपे पिता गेंदलाल करपे निवासी ग्राम सिमरिया थाना आदेगांव तथा रामदयाल कमरे पिता सुखलाल कमरे निवासी ग्राम सिमरिया थाना आदेगांव शामिल हैं।

22 लाख रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक क्रमांक MP 20 G 4823 जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये तथा ड्रिलिंग मशीन जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है, जब्त की है। कुल मशरूका मूल्य लगभग 22 लाख रुपये बताया गया है।

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

थाना धूमा प्रभारी निरीक्षक डोमन सिंह मरावी, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं चालक आरक्षक रवि यादव की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad