बिलाईगढ़ विकाश या विनाश, सीएमओ से लेकर कलेक्टर तक सवालों के घेरे में"
"अधिकारियों की आंखों के सामने बदहाल सड़क! स्कूल के सामने गंदे पानी से भरे गड्ढे बने हादसों का कारण
बिलाईगढ़।
नगर पंचायत बिलाईगढ़ की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बंगलाभांठा मुख्य मार्ग स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने नाली की सफाई एवं समुचित नाली निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है। परिणामस्वरूप मुख्य मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है,
जिनमें नाली का दूषित पानी भरा रहता है। यह स्थिति आम राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों के लिए रोजाना परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों में भरे गंदे पानी के कारण राहगीरों का फिसलकर गिरना, कपड़े खराब होना तथा स्कूली बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना अब आम बात हो गई है।
विद्यालय के ठीक सामने सड़क की यह दुर्दशा बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रही है। बच्चों को प्रतिदिन इसी गंदे पानी से भरे गड्ढानुमा मार्ग को पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि चार पहिया वाहनों के पहिए अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाते दिखाई नहीं दे रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह मार्ग बिलाईगढ़ का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आवागमन करते हैं। यही नहीं, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र होने के कारण जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय विधायक का भी इसी मार्ग से लगातार आना-जाना होता है। इसके बावजूद चाहे ओ सड़क दिनेश शर्मा घर से बंगलाभाठा सार्वजनिक शौचालय तक का हो या फिर शौचालय से पुलिया तक का अधूरा गौरवपथ निर्माण का हो सड़क की यह बदहाली वर्षों से लोगों को परेशान कर रही है। वही नगर के विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए शासन द्वारा नगर पंचायत को करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसके बाद भी यदि विद्यालय के सामने की सड़क और नाली व्यवस्था इतनी बदहाल है तो नगर पंचायत प्रशासन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलाईगढ़, क्षेत्रीय विधायक, जिला प्रशासन एवं कलेक्टर से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क मरम्मत, नाली निर्माण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था, गौरवपथ निर्माण को शीघ्र चालू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है इस भीषण गर्मी में सड़क कि ये हाल है तो बरसात में स्थिति क्या होगी। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की होगी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.