Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 21, 2026

भोरमदेव में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, बेमेतरा के पत्रकारों ने की महाकाल की आराधना छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा की धार्मिक यात्रा सफल, अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला बोले ऐसी यात्राएं पत्रकारों को मानसिक ऊर्जा देती हैं

 भोरमदेव में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, बेमेतरा के पत्रकारों ने की महाकाल की आराधना


छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा की धार्मिक यात्रा सफल, अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला बोले  ऐसी यात्राएं पत्रकारों को मानसिक ऊर्जा देती हैं


रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा कलम और कैमरे से समाज की सच्चाई दिखाने वाले बेमेतरा के पत्रकार रविवार को भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बेमेतरा जिले में एक दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया,




 जिसमें संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों का दल कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचा और भगवान महाकाल के दर्शन किए!


भोरमदेव पहुंचते ही शुरू हुआ भक्ति का माहौल




सुबह10:30 बजे बेमेतरा से रवाना हुआ पत्रकारों का दल दोपहर में भोरमदेव पहुंचा। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।




 पत्रकारों ने पहले मंदिर के मुख्य प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक किया, इसके बाद पंचमुखी बूढ़ा महादेव और मंदिर परिसर में स्थित अन्य देव विग्रहों के दर्शन किए।  



भोरमदेव मंदिर को छत्तीसगढ़ का 'खजुराहो' कहा जाता है। 11वीं सदी में नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित यह मंदिर अपनी अद्भुत शिल्पकला, पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसे 'छोटा काशी' भी कहा जाता है।


*पत्रकारिता के साथ अध्यात्म का संगम*

यात्रा के दौरान अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने कहा पत्रकारिता में हम हर दिन  समाज की पीड़ा, संघर्ष और खुशी को कवर करते हैं। लगातार दौड़-भाग और डेडलाइन के बीच मन अशांत हो जाता है। ऐसी धार्मिक यात्राएं हमें मानसिक शांति देती हैं और नई ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देती हैं। भोरमदेव की पवित्र भूमि पर आकर सभी पत्रकारों ने सुकून महसूस किया!


उन्होंने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, ताकि पत्रकार बंधु आपस में जुड़े रहें और समाज के सकारात्मक पहलुओं से भी जुड़ाव बना रहे।



*प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम*

पत्रकारों ने मंदिर के आसपास फैले घने जंगलों, पहाड़ों और सकरी नदी के मनोरम दृश्यों की भी जमकर सराहना की। कई पत्रकारों ने कहा कि भोरमदेव सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों के लिए भी एक अनमोल धरोहर है।


यात्रा में संघ के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ युवा साथी भी शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया और भोरमदेव के विकास की कामना की।


 पत्रकारों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी ऐसी सांस्कृतिक और धार्मिक यात्राओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धरोहर को समाज तक पहुंचाने का काम करेंगे!!


इस यात्रा में जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला , ए आर तिवारी,आशीष मिश्रा,फिरोज खान राहुल साहू ,सूरज सिंहा,दिलीप साहू,कोमल राजपूत,संजू जैन, संजय दुबे,भूपेंद्र साहू,गोविंद मानिकपुरी,अरुण पुरैना,दुर्गा सेन, सुफल मानिकपुरी,रोशन यादव, हेमंतसिंहा,परमेश्वर,अतुल,युवराज,लोकेश,दीपक बंजारे,रंजीत बंजारे सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad