राजनांदगांव
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांवखुर्द में एसएमडीसी का पुनर्गठन, पारस वर्मा बने अध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर उपाध्यक्ष
डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, पारागांवखुर्द, विकासखंड डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का पुनर्गठन किया गया।
पुनर्गठित समिति में श्री पारस वर्मा को अध्यक्ष तथा श्री दीनदयाल ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पालक सदस्य के रूप में श्री डुपेंद्र चेलक, श्रीमती दीपा सहारे, श्री अरुण कँवर, श्रीमती तीजन बाई वर्मा, श्रीमती तमेश वर्मा, श्री बसंत चौधरी, श्री भीखम दास साहू, श्री सुदर्शन साहू, श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा, श्री संत राम साहू, श्री रुमन मानिकपुरी एवं श्री खिलेश्वर वर्मा का चयन किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एन. प्रजापति, वरिष्ठ व्याख्याता श्री लेखराम साहू, समस्त शिक्षकगण, ग्राम के सरपंच श्री कमलेश्वर वर्मा, पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष श्री पुकेश्वर वर्मा, श्री बिसहत वर्मा तथा पूर्व समिति के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर आयोजित पालक-शिक्षक बैठक में बड़ी संख्या में पालकगण, विभिन्न ग्रामों के सरपंच एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की गुणवत्ता, अनुशासन, अधोसंरचना विकास तथा पालकों की सक्रिय सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह जानकारी बैठक के संचालक श्री अनिल कुमार जंघेल व्याख्याता द्वारा दी गई है!
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.