रथ यात्रा के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना – मोक्ष कुमार प्रधान
महासमुंद / बसना। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने पवित्र भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की दिव्य रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, प्रेम, समरसता और मानवता का महान उत्सव है, जो समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन अवसर हम सभी के लिए श्रद्धा, विश्वास और जनसेवा का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ की असीम कृपा से बसना विधानसभा सहित समूचे महासमुंद जिले और छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली तथा विकास का नया अध्याय प्रारंभ हो। उन्होंने कहा कि भगवान के दिव्य दर्शन से प्रत्येक परिवार के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगल का संचार हो तथा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हमें यह संदेश देती है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, न्याय और समान अवसर पहुंचाना ही सच्ची मानव सेवा है। समाज में प्रेम, सद्भाव, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हो तथा सभी लोग मिलकर क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि रथ यात्रा के दौरान अनुशासन, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें तथा भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
अंत में उन्होंने पुनः समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद, स्वस्थ, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.