हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरितालिका तीज का पावन पर्व
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - देश भर में सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरितालिका तीज आज हर्षोल्लास , श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाये जाने वाले इस पर्व पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य , सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की मंगलकामना के लिये निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही शिव मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जगह-जगह तीज के पारंपरिक गीतों , लोक नृत्य और मेहंदी-श्रृंगार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नवविवाहित महिलाओं ने पहली तीज पर विशेष उत्साह के साथ पूजा की। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिये कठोर तप किया था और इसी तिथि पर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसी कारण इस व्रत का विशेष महत्व है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.