साल्हेवारा के आसमान में चांद के साथ दिखा अद्भुत नजारा, लोगों ने रुककर निहारा
खैरागढ़ । सोमवार शाम साल्हेवारा के आसमान में चांद के साथ बेहद खूबसूरत और आकर्षक खगोलीय नजारा देखने को मिला। पतले अर्धचंद्र के समीप एक चमकीला तारा जैसा पिंड दिखाई दिया, जिसे देखकर बस स्टैंड पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए ठिठक गए।
साल्हेवारा बस स्टैंड पर मौजूद यात्री, स्थानीय नागरिक और पुलिसकर्मी भी आसमान की ओर निहारते नजर आए। कई यात्री बस से उतरकर इस अद्भुत दृश्य को देखने लगे और लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इसकी तस्वीरें भी कैद कीं।
खगोल संबंधी जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की शाम अर्धचंद्र के साथ शुक्र (Venus) की निकटता के कारण ऐसा आकर्षक दृश्य दिखाई देना संभव था।
कुछ देर के लिए साल्हेवारा का बस स्टैंड मानो खुले आसमान के इस सुंदर नजारे का दर्शक बन गया। चांद और चमकीले पिंड की यह जोड़ी लोगों के बीच कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बनी रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.