Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 1, 2026

चिल्फी बॉर्डर पर गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई।

 थाना- चिल्फी, जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।


चिल्फी बॉर्डर पर गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई।



कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 04 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद।


अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2.23 करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जप्त।


नशे के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल 2.50 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका जप्त।


आई.जी. राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव श्री अजय यादव द्वारा पुलिस टीम को 25,000/- रुपये के नकद पुरस्कार से किया पुरस्कृत।


कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं परिणाममूलक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव श्री अजय यादव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई करने, अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने तथा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के सतत पर्यवेक्षण तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


इसी तारतम्य में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 31.08.2026 को एन.एच.-30 मेन रोड, थाना चिल्फी के सामने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। दौरान बोडला की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को पुलिस टीम द्वारा रोककर जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बलजीत सिंह बताया।


संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कंटेनर ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर में खाकी रंग के टेप से लिपटे पैकेटों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा हुआ पाया गया।


बरामद मादक पदार्थ का वजन कराने पर कुल 04 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा होना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,23,75,250/- रुपये है।


पुलिस द्वारा आरोपी बलजीत सिंह पिता रवेल सिंह निवासी पट्टी सरा दी गांव चाटीपिंड, थाना चाटीपिंड,जिला अमृतसर पंजाब के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 5,000/- रुपये, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक, अनुमानित कीमत 27,00,000/- रुपये, भी जप्त किया गया है।


इस प्रकार थाना चिल्फी पुलिस द्वारा कुल 2,50,80,250/- रुपये कीमत का मशरूका जप्त किया गया है।


पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव द्वारा पुलिस टीम को किया पुरस्कृत


उक्त सराहनीय एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री अजय यादव द्वारा कबीरधाम पुलिस एवं थाना चिल्फी की पुलिस टीम को 25,000/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। साथ ही पुलिस टीम की सतर्कता एवं तत्परता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी की जा रही जांच


थाना चिल्फी पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच, नाकाबंदी एवं निगरानी की जा रही है। कंटेनर ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर गांजे की बड़ी खेप परिवहन करने के प्रयास को पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता से विफल किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी बलजीत सिंह के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ANTF टीम जिला कबीरधाम द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी और सघन वाहन जांच को और प्रभावी बनाते हुए तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


जप्त मशरूका-


- गांजा – 04 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम, कीमत 2,23,75,250/- रुपये।

- कंटेनर ट्रक – अनुमानित कीमत 27,00,000/- रुपये।

- मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत 5,000/- रुपये।

- कुल जप्त मशरूका – 2,50,80,250/- रुपये।


उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारी गणों के कुशल निर्देशन पर थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री बीरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप निरीक्षक बीरबल साहू, आरक्षक सुनील मरावी, जितेंद्र चन्द्रवनसी, पंकज यादव, दिलीप जायसवाल एवं अन्य चिल्फी थाना पुलिस टीम एवं एएनटीएफ टीम की सराहनीय भूमिका रही।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad