Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 1, 2026

बीआरपीएमएस की पहल रंग लाई : रायपुर में 49 पेंशनरों को सेवानिवृत्ति पर मिला पीपीओ व देय राशि, अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर : रिटायरमेंट पर ।

 बीआरपीएमएस की पहल रंग लाई : रायपुर में 49 पेंशनरों को सेवानिवृत्ति पर मिला पीपीओ व देय राशि,



अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर : रिटायरमेंट पर 

         सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ (बीआरपीएमएस) छत्तीसगढ़ के निरंतर अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बस्तर जिले से शुरू हुई सेवानिवृत्ति के समय ही पीपीओ एवं देय राशि भुगतान की पहल अब प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ रायपुर जिले में भी शुरू हो गई है।




 31 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में

रायपुर के विभिन्न विभागों के 49 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कलेक्टर गौरव सिंह ने स्वयं पीपीओ (पेंशन पेमेंट आर्डर)एवं उनके देय लाभों से संबंधित दस्तावेज सौंपे और सेवानिवृत होने का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।




भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायपुर ने इस पहल के लिए प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव द्वारा किए गए सतत प्रयासों की सराहना करते हुए  कलेक्टर गौरव सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।


पेंशनर्स महासंघ द्वारा लंबे समय से मुख्य सचिव से लेकर विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों से चर्चा एवं ज्ञापन के माध्यम से मांग की जा रही थी कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय ही पीपीओ सहित सभी देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ रायपुर संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, रायपुर जिला अध्यक्ष आर. जी. बोहरे एवं जिला सचिव ओ. डी. शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था से पेंशनरों को बार-बार विभागीय कार्यालयों और कोषालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा पीपीओ जारी करने और देयकों के भुगतान में होने वाले अनावश्यक विलंब पर रोक लगेगी।

महासंघ ने मांग की है कि इस व्यवस्था को सभी विभागों में सख्ती से लागू किया जाए तथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। इससे विभागीय अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर उनका वैधानिक हक मिल सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad