Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 13, 2026

त्योहारों में शांति, सुरक्षा और सौहार्द के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी तेज जिला मुख्यालय पर आयोजित शांति समिति की बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं आयोजन व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए


दिनांक : 13 अक्टूबर 2026

जिला : विदिशा


त्योहारों में शांति, सुरक्षा और सौहार्द के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी तेज



जिला मुख्यालय पर आयोजित शांति समिति की बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं आयोजन व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए


नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।



बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, आयोजन समितियों के पदाधिकारियों, समाजजनों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, विद्युत व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:


कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा:

त्योहारों एवं चल समारोह के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाएगी।

झांकियों, जवारे एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी रखी जाएगी।

चाकूबाजी, उपद्रव एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए आयोजक समितियों द्वारा भी सतर्कता एवं चेकिंग की जाएगी तथा पुलिस द्वारा आवश्यक जांच की जाएगी।

चल समारोह में किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर रोक रहेगी। आयोजक समितियों के साथ पुलिस द्वारा भी चेकिंग की जाएगी।


आयोजन स्थलों की व्यवस्थाएं:

झांकियों की स्थापना इस प्रकार की जाए कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड के आवागमन में बाधा न हो।

झांकियों में विद्युत वायरिंग सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता की हो।

नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

मूर्तियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए।

मीडिया कवरेज के लिए पृथक मंच की व्यवस्था की जाएगी, ताकि समाचार संकलन में किसी प्रकार की बाधा न आए।


सीसीटीवी कैमरों एवं निगरानी व्यवस्था संबंधी निर्देश एवं सुझाव:


नवरात्रि, दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान प्रमुख आयोजन स्थलों, झांकियों, पंडालों, गरबा स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के सुझाव दिए गए। 


आयोजन समितियों को सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता अनुसार पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।


समिति एवं वालंटियर प्रबंधन:

झांकी समितियां अपने व्यवस्थापकों को पहचान पत्र जारी करें तथा प्रवेश व्यवस्था के लिए रजिस्टर संधारित करें।

सभी समितियां अपने वालंटियर की सूची पूर्व से पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

गरबा एवं डांस कार्यक्रमों में आपत्तिजनक गीत अथवा नृत्य को पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए।


यातायात एवं ध्वनि व्यवस्था:

यातायात एवं पार्किंग को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत यातायात नियंत्रण प्लान तैयार किया जाएगा।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय एवं नियमानुसार ही किया जाएगा।


विद्युत एवं आपदा प्रबंधन:

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए एमपीईबी एवं नगर पालिका के बीच आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल तैयार रखा जाएगा।


डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग संबंधी निर्देश:

त्योहारों, गरबा आयोजनों एवं चल समारोहों के दौरान डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों, ध्वनि मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप ही किया जाए। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए निर्धारित ध्वनि स्तर का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रतिबंधित समय में डीजे का संचालन न किया जाए।

आयोजक समितियां डीजे संचालकों को नियमों की जानकारी देकर उनका पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सोशल मीडिया एवं नागरिक सुरक्षा:

सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाली पोस्ट प्रसारित न करने की अपील की गई।

ऐसी किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नागरिकों को चेन स्नैचिंग एवं कीमती आभूषणों की सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के निर्देश समितियों को दिए गए।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, एसडीएम श्री मनीष जैन, नगर पालिका सीएमओ, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिविल लाइन, थाना यातायात प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, एमपीईबी अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, गरबा एवं दशहरा समितियों के पदाधिकारी, समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील:

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने नागरिकों से अपील की कि आगामी त्योहारों को पारंपरिक उत्साह, आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। आयोजन समितियां निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad