Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 13, 2026

पुष्पा दीपचंद वर्मा बनीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष

 पुष्पा दीपचंद वर्मा बनीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष



डोंगरगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के मार्गदर्शन में एलबी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश उइके के नेतृत्व में गठित इस कार्यकारिणी में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई कार्यकारिणी में कलाराम सोनवानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पुष्पा दीपचंद वर्मा सहित पांच सदस्यों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह जीवन यादव सहित नौ सदस्यों को सचिव तथा मदन चंद्रवंशी सहित चार सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। ताराम देवांगन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुष्पा दीपचंद वर्मा की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

पुष्पा दीपचंद वर्मा क्षेत्र में जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रही हैं। वे पार्टी के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाती रही हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी हित में कार्य करने की बात कही

अपनी नियुक्ति पर श्रीमती पुष्पा दीपचंद वर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

नई कार्यकारिणी के गठन से एलबी नगर ब्लॉक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad