Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 12, 2026

ग्राम ओखर में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल स्कूल के पास नशे के कारोबार का आरोप पंचपेड़ी थाना पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 ग्राम ओखर में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल स्कूल के पास नशे के कारोबार का आरोप पंचपेड़ी थाना पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल




बिलाईगढ़। पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखर में कथित रूप से लंबे समय से गांजा बिक्री किए जाने का मामला मे सामने आया  एक वीडियो हो रहा है वायरल। 



वीडियो के आधार पर ग्राम ओखर के शासकीय स्कूल के पास राधे साहू नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से गांजा बेचने का आरोप लगाया जा रहा है।



मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा इस मामले की शिकायत कई बार मौखिक रूप से संबंधित थाना एवं पुलिसकर्मियों तक पहुंचाई गई है। इसके बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।




ग्रामीणों का सवाल है कि यदि गांव में लंबे समय से अवैध गांजा बिक्री का कारोबार संचालित होने की शिकायतें मिल रही हैं तो संबंधित पुलिस विभाग द्वारा अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई शासकीय स्कूल के आसपास इस तरह के कथित नशे के कारोबार की शिकायत बेहद गंभीर है क्योंकि इसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी पर पड़ सकता है।




वहीं ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने को लेकर पचपेड़ी थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहा हैं। पुलिस और कथित गांजा विक्रेता के बीच मिलीभगत अथवा संरक्षण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।




अब बड़ा सवाल यह है कि ग्राम ओखर में कथित गांजा बिक्री के मामले पर पुलिस प्रशासन कब संज्ञान लेगा और वायरल वीडियो की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad