Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 14, 2020

विषम परिस्थितियों में संस्था, अवाम-ए-हिन्द ने एकजुटता के साथ कल्याणकारी कार्य किये जाने का संकल्प लिया*


कोरोना महामारी की इस विषम परिस्तिथि में मानव कल्याण हेतु संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक, मो. सज्जाद खान की अगुवाई में आज दिनांक 14 जून 2020 को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यगणों की उपस्थिति में अध्यक्ष, श्री विश्वनाथ अग्रवाल ने संस्था द्वारा किये जाने वाले आगामी कार्यों एवं मजबूत टीम मैनेजमेंट के साथ सामाजिक हित के कार्य किये जाने का निर्णय लिया।

उक्त बैठक में संस्थापक, मो. सज्जाद खान द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में वृक्षारोपण, आकस्मिक समय में निर्धन असहाय, गरीबो के मुलभुत जरूरतों की पूर्ति एवं ऐसे वृध्दजन जिनका कोई आसरा नही, उन्हें घर पहुँच भोजन सेवा प्रदान किये जाने का निर्णय लेते हुए इस लॉकडाउन कोरोनाकाल में सहयोग देने वाले लोगों का सम्मान किये जाने का भी निर्णय लिया, साथ ही किसी भी विषम परिस्थितियों में एकजुट होकर मानवता, एकता को कायम रखने पर जोर दिया।

विदित रहे कि संस्था विगत 84 दिनों से जरूरतमंदों, मज़दूरों, वृद्धजनों को कार्यालय में स्टॉल लगाकर दोनों समय (दोपहर एवं रात्रिकालीन) का गर्म पोष्टिक भोजन वितरण भी कर रही है।

उक्त बैठक में मो. सज्जाद खान द्वारा लिए गए निर्णय पर उपस्थित सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, विश्वनाथ अग्रवाल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, विजय रणदिवे, सुनील बाजारी, ज़ुबैर खान, अवधेश प्रसाद, बलराम कश्यप, राजेंद्र शर्मा, टी.आर. गुप्ता, नवनीत गौतम, महमूद आलम, नंदा रामटेके एवं अन्य ने स्वीकारते हुए विभिन्न योजनाओं पर आम राय रखी।

प्रेषक : 
ज़ुबैर खान
मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad