पंंकज शर्मा, रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में किसानों के लिए अलग से कानून बनेगा। कानून बनाने अलग से छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण इस बार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। केवल राज्य अलंकरण समारोह संक्षिप्त रूप से किया जाएगा। धान खरीदी के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारण और प्रक्रिया के संबंध में चर्चा हुई। इसी तरह कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई है। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के पति स्व. रविन्द्र भेंडिया को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। रविन्द्र भेंडिया का 4 और 5 अक्टूबर की दरमियानी रात को निधन हो गया था।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.