राजधानी रायपुर दिनाँक 07 जनवरी 2021
कोविड 19 रूपी वैश्विक महामारी से मानव समाज को राहत पहुचाने, देश में अमन-चैन, सुख समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और अन्नदाताओं की समस्याओं के निदान एवं खुशहाली के लिए राजधानी की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने संस्थापक, मो. सज्जाद खान की अगुवाई में दो दिवसीय सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
इस सभा में, संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने दो दिवस का निर्जला उपवास (रोजा) रख कर, समाज के बुद्धिजीवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियोँ ने सभा स्थल में उपस्थित होकर और अपने अपने धर्मानुसार प्रार्थनाओं के माध्यम से मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि वर्तमान स्तिथि में सामाजिक एवं राजनितिक उथल पुथल, सामाजिक कुरीतियों, महामारी एवं अन्य समस्याओं पर आध्यात्मिक विचारों एवं प्रार्थनाओं के माध्यम से समस्या दूर किया जा सकता है, इसलिए संस्था द्वारा दो दिवसीय सर्वधर्म अखण्ड प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। जिसमे सभी समाज के बुद्धजीवी उपस्थित रहेंगे।
सर्वप्रथम मो. सज्जाद खान द्वारा कुरान का पाठ कर, पदाधिकारी पंडित अनिल शुक्ल ने श्री हनुमान चालीसा, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा ने दुर्गा सप्तशती का पाठ, प्रीति जैन द्वारा तीर्थांकर की स्तुति, लक्ष्मी तिवारी ने श्रीकृष्ण स्तुति और नन्दा रामटेके ने गौतमबुद्ध की स्तुति कर मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, प्रेमराज संचेती, भट्ट साहब, श्रीमती नंदा रामटेके, प्रीति जैन, लक्ष्मी तिवारी, प्रमोद दुबे, शराफत हुसैन, कारी इमाम रामनगर मस्जिद एवं अन्य लोग प्रार्थना सभा में उपस्थित हुए।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.