भाटापारा से Central News INDIA के लिए मोहम्मद अजहर हनफी की रिपोर्ट
भाटापारा CNI (07.01.2021) : -आज भाटापारा में कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी आगमन हुआ जहाँ उन्होंने भाटापारा में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा एवं एनएसयूआई प्रदेश सचिव विवेक यदु के नेतृत्व में चलाये जा रहे "एक रुपया और एक पैली धान दे कर बढ़ाये किसान का मान " कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया , तथा उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गयी है , आये दिन किसी ना किसी सरकारी संस्थानों को उनके हाथ बेचे जा रही है , जिससे देश धीरे धीरे गुलामी की ओर जा रहा है अब उन्होंने किसानों के लिए 3 काले कानून पारित करके देश के किसानों को छला है ,अब छग एसएसयूआई की इस पहल से छग की किसान भी उनके आंदोलन का हिस्सा है।उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर शुक्ला,कांग्रेस जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,विधानसभा प्रत्याशी सुनील माहेश्वरी,एनएसयूआई प्रदेश सचिव विवेक यदु,जिला पंचायत सदस्य रमेश गृतलहरे,कांग्रेस सिमगा ब्लाक अध्यक्ष केके नायक,रामबिलास साहू,महामंत्री हिरेंद्र कोशले,विधानसभा अध्यक्ष जित्तू,शहर अध्यक्ष अमित मारकंडे,हरीश लहरे,ईस्वर साहू,टुकेश्वर जांगड़े,पिंटू वर्मा,विषणु कोशले,हितेश साहू एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.