केंद्र सरकार द्वारा लाए गये कृषि कानून के विरोध में जहाँ किसान दिल्ली में डटे हुए है उन किसानों के समर्थन में छत्तीसगढ़ एनएस यूआई द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम एक पहली धान देकर बढ़ाए किसानों का सम्मान के तहत एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशन अनुसार जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया जी के मार्गदर्शन में विधानसभा एनएसयूआई पामगढ़ अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में पामगढ़ के अंतर्गत कृषि उपज मंडी मुलमुला में पहुंच कर किसानों से एक पईली धान और पैसे लेकर उस धान और पैसे को एकत्रित कर के दिल्ली भेजा जायेगा इस उक्त मौके पर नवनिवक्ती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर जी ने कहा जब तक मोदी सरकार द्वारा तीन कृष कानून को वापस नही लिया जाएगा तब तक हम किसानों के समर्थन में मोदी सरकार का विरोध लगतार करते रहेंगे एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आकाश यादव जी ने कहा कि हम आज से लगातार चार दिन विभिन्न धान खरीदी केंद्र में पहुंच कर किसानों के बीच मे कृषि कानून से होने वाले नुकसान को बताएंगे कार्यक्रम का नेतृत्व एन एसयूआई आकाश यादव ने किया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवल सिंह ठाकुर, एन एसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आकाश यादव, एनएसयूआई जिला सचिव विजय यादव, एन एसयूआई जिला सह संयोजक कर्णकुमार साहू, विकाश कुमार सार्थी, यूसुफ खान, सहित किसान एव कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पामगढ़ से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.