Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 30, 2021

कोरोना से बिहार के मुख्य सचिव का हुआ निधन

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

पटना - देश भर में कोरोना का दूसरा लहर अपनी कहर बरपाने में कोई कमी नही कर रहा है। देश में कोरोना से मौत का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना के कहर से अब बिहार राज्य भी अछूता नहीं रहा। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे , इसी साल उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती किया गया था। लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

 इसी 27 फरवरी को दीपक कुमार के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद अरूण कुमार सिंह बिहार के नये मुख्य सचिव बनाये गये थे और इसी साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। मुख्य सचिव से पहले अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कैबिनेट के सहयोगियों सहित अन्य दल के नेताओं ने भी गहरी शोक संवेदना जताया। कोरोना के कारण अभी तक बिहार के कई अफसरों की मौत हो चुकी है. एक हफ्ते पहले ही स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad