दल्लीराजहरा - नगर के वार्ड क्रमांक-14 में बीएसपी प्रबंधन के अधीन आने वाला पुलिया संधारण के अभाव में कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है,जिसके कारण नागरिकों को आवाजाही में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी ने वार्ड पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा जी एवं वार्डवासियों के मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिया के मरम्मत के लिए बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा किया। बीएसपी प्रबंधन ने वार्ड क्रमांक-14 स्थित पुलिया के मरम्मत(संधारण) के लिये सहमति दिया है।
आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी ने वार्ड पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा जी सहित वार्डवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर पुलिया के मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया ।।
नपा अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी ने पुलिया के मरम्मत के लिये त्वरित कार्यवाही करने के लिये बीएसपी प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आगामी कुछ समय मे पुलिया के मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगा।
सी. एन .आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.