दल्लीराजहरा - नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह चौक से लेकर गार्डर पुल तक के स्ट्रीट लाइट कनेक्शन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण मुख्य मार्ग में अंधेरा होने से नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी ने उक्त समस्या के समाधान के लिये त्वरित कार्यवाही करते हुए स्ट्रीट लाइट के मरम्मत कार्य करने हेतु पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया तथा खुद भी कार्यस्थल पहुँचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
सी. एन. आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.