Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 14, 2021

लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मैदान में उतरे किशोर फोन कर बांट रहे औषधीय पौधे गिलोय

 


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा

नवागढ़ कोरोना वायरस से जहां पूरा विश्व जंग लड़ रहा है वहीं नवागढ़ की सुरभि सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष और युवा किसान किशोर राजपूत अपने दम पर लोगों को वायरस से लड़ने के लिए उनकी रोग प्रतिरोध शक्ति को मजबूत करने में जुटे हैं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसमे कोई भी शहर फोन करके नि:शुल्क घर पर गिलोय की होम डिलीवरी मंगवा सकता है। समिति के अध्यक्ष किशोर राजपूत खुद औषधीय पौधों के संवर्धन करते है। वह साथियों से साथ खुद नीम के पेड़ों पर लटकी गिलोय की बेल को उतारते हैं और उसके छोटे छोटे पीस में काटकर उनके पैकेट बनवाते हैं।

बांट चुके हैं एक हजार गिलोय के पैकेट


किशोर राजपूत अब तक एक हजार गिलोय के पैकेट बांट चुके हैं। किशोर का दावा है कि इस समय गिलोय ही ऐसे चींज है जिसे पानी में उबालकर पीने से लोग निरोग रह सकते हैं।उनका कहना है कि सर्दी, जुकाम और बुखार में गिलोय सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है। सुरभि सेवा संस्थान की ओर से 9770551132 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जहां पर नवागढ़ का कोई भी व्यक्ति फोन करके गिलोय मंगवा सकता है। नवागढ़ से बाहर रहने वाले लोग इन नंबर पर फोन करके गिलोय के फायदे जान सकता है।इसके साथ ही गिलोय किस तरह से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ता है इसकी डिटेंल में जानकारी ले सकता है।

गिलोय के पानी को बनाने और पीने की विधि


गिलोय के पानी को बनाने और पीने की विधि भी उक्त नंबरों पर फोन करके पूछ सकते हैं। इस समय शहर में सभी बड़े आयोजन प्रशासन की अपील से बंद हो गए हैं।किशोर का कहना है कि इसलिए अब हेल्पलाइन पर अगर किसी संस्था या व्यक्ति का फोन आता है तो उन्हें भी गिलोय के पैकेट बनाकर भिजवा दिया जाता है।बीस अप्रैल से संस्थान ने कोरोना वायरस के खिलाफ गिलोय बांटने का अभियान छेड़ा हुआ है।


किस तरह से पीएं गिलोय

किशोर का कहना है कि गिलोय के एक से दो पीस करके उन्हें पानी में दस मिनट तक अच्छें से उबाल लें इसके बाद ठंडा होने पर उसे छानकर पी लें।पूरे परिवार को यह पिलाना फायदेंमद हैं। किशोर का कहना है कि इसमे काली मिर्च,तुलसी,हल्दी, अदरक भी डाली जा सकती है। स्वाद के लिए शहद भी डाला सकता है।इसको पीने से पाचन शक्ति भी बढ़ती है।गिलोय की पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है।


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad