Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 14, 2021

भूपेश सरकार से युवा, मजदूर, किसान हर वर्ग परेशान : मधु रॉय



नवागढ़। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर अब भाजपा ने एक नया अभियान शुरू किया है। भाजपा किसानों, महिलाओं, युवाओं के मुद्दों पर सरकार की नाकामियां लोगों के बीच जाकर गिनवा रही है। इसी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय नवागढ़ मण्डल के मुरता शक्तिकेंद्र में पहुँची, जँहा उन्होंने महिलाओं से सम्पर्क कर भूपेश सरकार के अधूरे वादों के बारे में बताया। श्रीमती रॉय ने कहा कि  ये पछतावा ऐसी सरकार की वजह से है जिसके पास नीतियां तो हैं मगर सिर्फ कमीशनखोरी के लिए। जिस सरकार के पास योजनाएं हैं मगर सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए। इनके पास निर्णय हैं तो केवल राजनीति करने के लिए। असलियत में विकास के कामों से कांग्रेस की सरकार कोसो दूर है। सरकार से युवा, मजदूर, किसान हर वर्ग का आम आदमी परेशान है। हम लोगों के सवाल तो पूछेंगे। आपको जवाब देना होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल । आपका कार्यकाल हुआ आधा, भूपेश सरकार भूल गई जनता से किया हुआ वादा।


महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा मिश्रा ने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर गीता लेकर शराबबंदी का वादा किया गया था। मगर अब सरकार इसकी होम डिलीवरी कर रही है। शराब के मामले में इस सरकार का जो आचरण रहा है, उसकी जितनी भर्त्सना की जाय, वह कम है। 


साथ ही महिलाएं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान खेमिन बाई, चंद्रिका साहू, कुंती बाई साहू, दामनी बाई, विमला चौहान, प्रेमिन बाई, चित्ररेखा बाई, लता गेंदले आदि उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad