Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 28, 2021

बिरसा तहसील में सट्टा का खेल गरम,पुलिस प्रशासन नरम! मलाजखंड,बिरसा,मानेगांव,दमोह,पल्हेरा,कचनारी,सालेटेकरी आदि स्थानों पर सट्टा का खेल होता है

 बिरसा तहसील में सट्टा का खेल गरम,पुलिस प्रशासन नरम! 

मलाजखंड,बिरसा,मानेगांव,दमोह,पल्हेरा,कचनारी,सालेटेकरी आदि स्थानों पर सट्टा का खेल होता है



बालाघाट।सट्टा को अवैध मानने के बाद भी सट्टा कइयों की जिंदगी को लील चुका है।इसके पीछे कहीं न कहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौन स्वीकृति होती हैं जिसका जीता जागता सबूत है उक्त स्थानों पर सुबह शाम भारी भीड़ का जमा होना जो  खुलेआम एक का सौ बनाने का गणित लगाते हैं।सट्टा से आय कम होती है बर्बाद ज्यादा होते है जिससे आये दिन खेलने वालों के घरों में कलह होती है जो कभी कभी घातक हो जाती है।जिसका हालिया उदाहरण कचनारी से लगे  छत्तीसगढ़ राज्य का ग्राम भाजी डोंगरी का है। भाजीडोंगरी निवासी 26 वर्षीय युवक सट्टे की वजह से अपने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसके जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के ग्राम साल्हेवारा निवासी दो सगे भाइयों के नाम लिखकर आत्महत्या करने की वजह बताया गया था।ज्ञात रहे कि दोनों सगे भाइयों ने अवैध सट्टे के कारोबार से जुड़कर पिछले कई वर्षों से लाखो रुपये की संपत्ति बना लिया है।करीब एक महीने से पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेलने के बाद अंततः दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार हवालात में डाल दिया गया है जो इस समय जेल में बंद है।कहने का मतलब यह है कि महज दो किमी की दूरी पर यह घटना हुआ है इसके बाद भी बिरसा व सालेटेकरी पुलिस सबक नही ले रही है।उक्त ग्रामो के निवासियों ने स्थानीय पुलिस को कई बार अवैध सट्टे को बंद करने का आवेदन निवेदन कर चुके है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन नजरअंदाज करता आ रहा है जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर किया है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने मांग किया है कि अगर शीघ्र ही सट्टा को बंद नही किया गया तो बैठक कर स्थानीय पुलिस का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी।इस मामले पर सालेटेकरी पुलिस चौकी के सहा.उपनिरीक्षक पी एस परते ने बताया कि सट्टा बाजार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।अब साहब अपने बात पर कितना अमल करते है यह तो समय ही बतायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad