Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 5, 2021

स्कूल से सामान चोरी करने वाला आरोपी जेल दाखिल

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर स्कूल से सामान चोरी करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

           इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया 28 सितंबर को प्रार्थिया श्रीमती महेश कुमारी मनहर (47 वर्षीया) पति कृष्ण कुमार साकिन जैजैपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 27 सितंबर के दरमियानी रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शा.क.पू.मा.वि. जैजैपुर के कमरे में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसकर रखे कम्प्यूटर सेंट प्रिंटर एलईडी टीवी , स्पीकर व केबल वायर को चोरी कर ले गये है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 158/21 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल विवेचना कार्यवाही में लिया गया। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मो. तस्लीम आरीफ के नेतृत्व में विवेचना दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी रितेश दास महंत (20 वर्षीय) पिता बाबूदास साकिन वार्ड क्र. 14 जैजैपुर से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो जुर्म करना कबूल किया। जिसके कब्जे से पेश करने से एक इंटेक्स कंपनी का स्पीकर सेट , नगदी रकम तथा एक लोहे के राड को जप्त किया गया है तथा अन्य सामान कम्प्यूटर सेट प्रिंटर  एलईडी टीवी व केवल दायर को किसी अन्य व्यक्ति को बेचना बताया है जिसका पता तलाश किया जा रहा , प्रकरण विवेचनाधीन है। आरोपी रितेश दास महंत के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से चार अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन बाबुदास महंत को देकर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया , जिसमें उपनिरीक्षक सनत कुमार मान्त्रे , आरक्षक अश्वनी जायसवाल , अमित कुजूर ,  देवनारायण चंद्रा , रामाधार रात्रे , अरुण चंद्रा , जयपाल कंवर , सैनिक  राकेश चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad