कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला, बाल विकास
योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 10 दिसंबर को स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर इन विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, सिविल सर्जन डॉ संजय धबड़गांव, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती लीना चौधरी, सहायक संचालक श्रीमती दीपमाला सोलंकी, सुश्री वंदना धूमकेती एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मातृ मृत्यु, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आरसीएच पोर्टल एवं अनमोल पोर्टल में एंट्री की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने इस दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बैहर व परसवाडा में कम प्रगति के लिये बीएमओ को नोटिस देने के लिए निर्देश दिये। इसी प्रकार आरसीएच पोर्टल में एन्टी में कमी के लिये किरनापुर, परसवाडा एवं कटंगी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। एचएमआईएस एवं अनमोल पोर्टल में प्रसूति की एन्ट्री में अंतर की समीक्षा की गई और एक सप्ताह के भीतर एन्ट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में अक्रियाशील डिलेवरी पाईन्ट को क्रियाशील करने, पूर्ण टीकाकरण में कटंगी व लांजी में कम प्रगति पाये जाने पर लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। कोविड-19 के टीकाकरण में द्वितीय डोज का टीका लगने के बाद भी हितग्राही का नाम डयू लिस्ट में प्रदर्शित हो रहा है, इसे अलग किये जाने के लिए कहा गया।
बैठक में बताया गया कि आगामी सप्ताह में एनआरसी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जायेगी। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान समस्त दवाईयां और जांच किट आदि की उपलब्धता की जानकारी दी गई। कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान ग्राम स्तर पर कुष्ठ रोगियो का चिन्हांकन कर उपचार करने के निर्देश दिये गये। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी नोटिफिकेशन में प्रगति लाने कहा गया। जिला कुष्ठ अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी को फील्ड में जाकर प्रकरणों का चिन्हांकन किये जाने के निर्देश दिये गये। जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं का सीमांकन किये जाने और आईपीपी 6 के भवन में मरम्मत कार्य कराने कहा गया। प्राथ.स्वा.केन्द्र हटटा में गेट लगाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाने का लक्ष्य चालू दिसंबर माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। लाड़ली लक्ष्मी योजना के पूर्व के प्रकरणों में समग्र आईडी की एंट्री करने एवं नवीन प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को ड्यू लिस्ट के अनुसार द्वितीय व तृतीय किश्त की राशि शीघ्र पदान करने कहा गया। सभी परियोजना अधिकारियों से कहा गया कि वे पोषण पुनर्वास केन्द्र के बेड खाली न रहने दें और अपने क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को उनमें उपचार के लिए भर्ती करायें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.