Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 10, 2021

वारासिवनी कालेज में मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 वारासिवनी कालेज में मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन


शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में आज दिनॉक 10 दिसंबर 2021 को उ0षि0वि0म0प्र0 शासन के निर्देषानुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ जनभागीदारी से जनआंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘मानवाधिकार दिवस’’ का व्याख्यान कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस0डी0 तिरपुड़े के मार्गदर्षन एवं नोडल अधिकारी श्री कृष्णा पराते के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मो0 जाहिद हुसैन (अधिवक्ता) वारासिवनी उपस्थित रहे। व्याख्यान कार्यक्रम में विषय विषेषज्ञ के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 सरिता कोल्हेकर, डॉ0 प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ0 अरविंद तिवारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मो0 जाहिद हुसैन द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम को मनाने का उद्देष्य बताया कि वर्तमान में हो रहे मानव के अधिकारो का उलंघन, मानव का अपने अधिकारो से वंचित होना, नागरिकों को स्वास्थ्य, षिक्षा, रोजगार समय पर उपलब्ध न होना, समानता का अधिकार न मिलना, मानव गरिमा को अपमानीत करना, साम्प्रदायिक भेदभाव आदि विषयों से आम नागरिकों को अवगत कराना है ताकि आने वाले समय में सभी देषवासी स्वतंत्रता और समानता को एक साथ प्राप्त कर सकें। सभी को समान राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक अधिकार मिल सके।

 

वक्ताओं में श्रीमती सरिता नागवंषी ने मौलिक अधिकार और कर्तव्यों से सभी छात्र/छात्राओं को अवगत कराया और कहा कि हमें अपने अधिकारो के उलंघन होने पर डटकर मुकाबला करना सीखना होगा। श्री सुनील कुमार चौरे द्वारा मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से सभी छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया। मानवाधिकार दिवस व्याख्यान कार्यक्रम में प्रभारी डॉ0 आषिष कुमार, सदस्य डॉ0 दीपक कार्तिकेय, श्री संतोष गोखले, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री नरेन्द्र कुमार डोंगरे द्वारा किया गया। 

इस कार्यक्रम में विषेष सहयोग डॉ0 हेमन्त कुमार मण्डाले, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 सत्यषील गेडाम, डॉ0 रक्षा निकोसे एवं सभी प्राध्यापक साथी द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम के नोडल प्रभारी कृष्णा पराते ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं छात्र/छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए मानव के अधिकारों का सम्मान एवं मानव जीवन के कर्तव्य से अवगत कराकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad