Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 23, 2022

सांसद डॉ बिसेन की अध्यक्षता में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक जिले के लिए 409 करोड़ रुपये की है पांच साल की योजना ।

 सांसद डॉ बिसेन की अध्यक्षता में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक


जिले के लिए 409 करोड़ रुपये की है पांच साल की योजना



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट।भारत सरकार द्वारा बिजली वितरण प्रणाली के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण तथा वितरण हानि कम करने के लिए पांच वर्षीय योजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन की अध्यक्षता में आज 23 फरवरी 2022 को जिला विद्युत समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सचिव एवं कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, समिति के सदस्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री एम ए कुरैशी, बालाघाट संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री लक्ष्मण सिंह, वारासिवनी संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री प्रमोद गेडाम, बैहर संभाग के सहायक यंत्री श्री मार्को, विधायक प्रतिनिधि श्री युसूफ पटेल, श्री अरूण रहांगडाले एवं श्री मोनिल जैन उपस्थित थे।


     बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा बिजली वितरण प्रणाली के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण तथा वितरण हानि कम करने के लिए 03 लाख करोड़ रुपये की 2021-22 से 2025-26 तक के लिए पांच वर्षीय योजना RRRDSS तैयार की गई है। इसमें बालाघाट जिले के लिए 409 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। जिला विद्युत समिति के अध्यक्ष सांसद डॉ बिसेन ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार कार्य के लिए बनायी गई योजना का सही क्रियान्वयन किया जाये। जहां पर जरूरत हो वहां पर नई लाईन बिछाई जाये । नई विद्युत लाईन बिछाते समय इस बात का ध्यान रखा जाये कि गांव या नगरीय क्षेत्र में जहां पर सड़क समाप्त होती है वहां तक लाईन बिछाई जाये। जहां पर ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत हो या बदलने की जरूरत हो तो यह कार्य शीघ्रता से किया जाये।


     बैठक में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत विद्युत प्रणाली को सुदृढ़ किया जायेगा। वितरण की लागत कम की जायेगी। लागत एवं वितरण प्राप्ती के अंतर को शून्य किया जायेगा। मीटरिंग के कार्य में सुधार किया जायेगा, नये सब स्टेशन बनाये जायेंगें, पुराने सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जायेगी। उच्च हानि वाले क्षेत्रों में केबलीकरण किया जायेगा और उच्चदाब लाईनों का विस्तार किया जायेगा। विद्युत लाईनों एवं फीडरों का आधुनिकीकरण किया जायेगा। पुराने तारों को बदला जायेगा और उपकेन्द्रों में केपिसीटर लगाया जायेगा।


     इस योजना के अंतर्गत जिले में स्मार्ट मीटरिंग की जायेगी। यह कार्य दो चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में दिसंबर 2023 तक 55 हजार 764 एवं दिसंबर 2025 तक 02 लाख 84 हजार 119 स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगें। जिले में बालाघाट संभाग के अंतर्गत समनापुर, कुम्हारी खुर्द, बालाघाट श्हर में बायपास रोड पर, वारासिवनी संभाग में खमरिया व मोहाड़ी(आरंभा) एवं बैहर संभाग के अंतर्गत पाथरी एवं बघोली में विद्युत उपकेन्द्र बनाये जायेंगें। जिले में 03 लाख 29 हजार 216 पोल की नंबरिंग की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad