प्रतिभा उभारने हेतु संस्कार समर क्लासेस का शुभारंभ 23 मार्च से पिथौरा में
बीपीएल परिवार के बच्चों व महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण
पिथौरा -वैसे हर ब्यक्ति में कुछ ना कुछ विशेष प्रतिभा छुपी हुई रहती है।जिसे निखारने हेतु एक प्लेटफार्म की आवश्यकता होती है। इन्हीं बातों का ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभा व कैरियर निर्माण के लिए संस्कार समर क्लासेस का शुभारंभ पिथौरा में 23 मार्च से किया जा रहा है। संस्कार समर क्लास के जरिए बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है।जिसमें इच्छुक बच्चे क्लास में शामिल होकर अपनी कला व हुनर को आगे बढ़ा सकते हैं। संस्कार समर क्लास के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को डांस संगीत स्पोकन इंग्लिश सहित विभिन्न विधाओं में अपनी योग्यता को निखारने का मौका मिलेगा।संस्कार समर क्लास के संचालिका श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया समर क्लास 23 मार्च से 23 मई तक संचालित होगी। 2 महीने तक चलने वाली इस कोर्स में बीपीएल परिवार की महिलाओं व छात्रों के लिए कंप्यूटर ,ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण निःशुल्क प्रशिक्षण की प्रवधान रखा गया है। संस्कार समर क्लासेस में मुख्य रूप से स्पोकन इंग्लिश ,बेसिक कंप्यूटर , ब्यूटीपार्लर मोबाइल रिपेयरिंग , डांस सिंगिंग, म्यूजिक जूडो कराटे साइंस मैजिक , पत्रकार कैसे बने, एंकरिंग मिड ब्रेन, एक्टिवेशन माइक में बोलने की कला, सांइस एक्सपेरिमेंट,पर्सनालिटी डेवलपमेंट ,योग क्लासेस सहित और बहुत सारे कला के गुर सिखाया जाएगा ।यह आयोजन बहुत ही अलग तरह से किऊ जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षार्थियों में आत्मविश्वास को जागृत करने के साथ अपने मनपसंद क्षेत्रों में कैरियर निर्माण में सहायता करने वाली होगी है। इस समर क्लासेस के मार्गदर्शक संचालक गौरव चंद्राकार ने बताया कि इस समर क्लासेस में अधिक से अधिक इच्छुक बच्चों महिलाओं को प्रवेश दिया जाएगा प्रशिक्षणार्थियों के लिए किसी प्रकार की उम्र व वर्ग बंधन नहीं है। तथा दुर दराज के प्रशिक्षार्थियों के लिए हांस्टल की व्यवस्था भी किया गया है।
प्रवेश पंजीयन के लिए अति शीघ्र संपर्क करें 9993257295,9926057154


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.