सीआरपीएफ डी/148 के जवानों ने हर्षोल्लास से मनाया रंगों का पर्व होली
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
सालेटेकरी/बालाघाट।सीआरपीएफ डी/148 बटालियन के जवान करीब 2 साल बाद हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाया।पिछले दो वर्षों में कोरोना की वजह से सीआरपीएफ डी/148 बटालियन ने भी किसी भी प्रकार के त्योहार का आयोजन नहीं किया था। लेकिन इस बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों ने होली त्योहार बहुत धूमधाम से मनाकर भाईचारे का संदेश दिया है।ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ सीआरपीएफ बटालियन ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया।
मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की वजह से पूरे भारत में लॉकडाउन लग गया था। किसी संस्थान में कोई त्योहार का आयोजन नहीं हुआ था। लोगों को घर पर रहने मजबूर होना पड़ा था, ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन में तेजी लाने और सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए अब कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में कमी आने लगी है। अब 2 साल बाद वैक्सीनेशन कार्यक्रमों में तेजी लाकर देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आयी है. वहीं लोगों ने राहत की सांस लेते हुए त्यौहारों को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाकर खूब आनंद उठाया।
सहायक कमांडेंट ने जवानों के साथ जमकर खेली होली
देश की रक्षा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर सीआरपीएफ के जवानों के उत्साह, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की दाद देना पड़ेगा।सहा. कमांडेंट ध्यानपाल यादव के नेतृत्व में डी/148 बटालियन ने सालेटेकरी पुलिस चौकी में रहते हुए बहुत सारे जनहित के कार्यक्रम कर जनता के दिल मे जगह बनाने में कामयाब रहे।चूंकि सालेटेकरी जिले के अंतिम छोर पर बसा हुआ है और अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र है इसलिए यहाँ कई सीआरपीएफ की बटालियन आती है और चली जाती है लेकिन डी/148 के जवानों ने जिस तरह लोगो के साथ संवाद कर जनहित कार्य किये है वह काबिलेतारीफ है।जिसका जिक्र ग्रामपंचायत सरपंच हलधर मरकाम ने भी किया।बहरहाल भाईचारे के इस पर्व पर सहा. कमांडेंट ध्यानपाल यादव, निरीक्षक जमील अहमद,उपनिरीक्षक जयकिशुन राम,जयसिंह यादव,राजेन्द्र कुमार यादव,अजय कुमार,लालचंद तथा चौकी प्रभारी पंकज मुदगल सहित समस्त जवान व ग्रामपंचायत सरपंच हलधर मरकाम,ताम्रध्वज डहरवाल तथा भारी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर रंगों के पर्व होली का लुप्त उठाया।कुछ जवानों के साथ ग्रामीणों ने डीजे के धुन पर जमकर ठुमके लगाए।बटालियन सहा. कमांडेंट के द्वारा जवानों व ग्रामीणों के लिए रंग गुलाल मिष्ठान आदि की व्यवस्था भरपूर किया गया था जिसमे जवानों ने ग्रामीणों के साथ भरपूर आनंद उठाया।
सहा. कमांडेंट ध्यानपाल यादव ने बताया कि बटालियन में देश के हर कोने से हर मजहब के जवान अपना परिवार छोड़कर रहते है जिनका यहां पर पूरा बटालियन परिवार होता है।पर्वो को सामुहिक रूप से मनाकर जवानो को भी खुशी मिलती है यही कारण है कि हम छोटी छोटी खुशियों को भी जनता के साथ मिलकर बड़ी बनाकर खूब आनंद उठाते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.