*बालको राममंदिर में भागवत कथा का आयोजन*
बालकों राम मंदिर में भागवत कथा का आज शुभारंभ हुआ लगातार 22 वर्षों से भागवत कथा का आयोजन राम मंदिर बालकों में बड़े धूमधाम से होते आ रहा है विगत 2 वर्षों से कोरोनावायरस कारण भागवत कथा बाधित थी इस वर्ष पुनः भागवत कथा का आयोजन किया गया है। बालको सेवा समाज के तत्वाधान में यह भागवत कथा संपन्न होती है जिसमें सभी का सहयोग प्राप्त होता है। बालको सेवा समाज के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल जो कि नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भी हैं उन्होंने बताया कि इस वर्ष आचार्य पंडित रुपेश चौबे जी महाराज के मुखारविंद से हम सब भागवत कथा का श्रवण करेंगे। 19 मार्च को कलश यात्रा नगर में भ्रमण करके राम मंदिर पहुंचेगी। 27 तारीख तक यह भागवत कथा चलेगी । आयोजन समिति के संयोजक व्यास नारायण सिंह ने सभी से आह्वान किया सभी मंदिर आकर भागवत कथा का आनंद प्राप्त करें ।कलश यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर से सायं 5:00 बजे हुआ बालको महिला मंडल ने पूजा अर्चना करते भागवत कथा को और कलश यात्रा को रवाना किये। हनुमान मंदिर में बाल्को प्रशासनिक प्रमुख श्री अवतार सिंह जी, हितानंद अग्रवाल, व्यास नारायण सिंग, सेवा समाज के सचिव सुधीर शर्मा, दुष्यंत शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक पटेल ,अंजनि, पोपेंद्र नरेश तिवारी ,सुरेश शर्मा,अन्य समिति के सभी सदस्यों के द्वारा पूजा अर्चना की गई जगह-जगह पानी ,फल, चॉकलेट की व्यवस्थाएं थी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.