कोरबा- - *पेंसन बहाली पर राजस्व मंत्री का छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया सम्मान एवम आभार माना ।।*
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा बजट 2022 में जैसे ही पुरानी पेंसन बहाल करने की घोषणा की गई वैसे ही प्रदेश के समस्त कर्मचारी जगत में खुशी का माहौल देखने के लिए मिला ।शिक्षको ने उक्त दिवस को एक दूसरे को मिठाई खिलाई होली खेली एवम आतिशबाजी भी की ।
अब तक शासन द्वारा प्रदत्त यह सबसे बड़ा सौगात है ।इसी खुशी को जाहिर करने एवम इतनी बड़ी सौगात प्राप्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा के द्वारा होली की पूर्व संध्या पर पुरानी पेंशन बहाल करने पर माननीय राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन एवम कोरबा महापौर श्री राज किशोर प्रसाद ,वार्ड क्र 29 के पार्षद प्रदीप राय, वार्ड क्र 25 के पार्षद शैलेन्द्र सिंह पप्पी जी का सम्मान सह आभार शिक्षक सदन में पूरे हर्ष एवम उल्लास के साथ फूलो का महामाला पहना कर किया गया ।संयुक्त शिक्षक संघ के संरक्षक ठा. अवधेश सिंह जी (अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज एवम उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी कोरबा)के द्वारा सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ।अध्यक्षीय उद्बोधन महापौर जी के द्वारा दिया गया ।आशीर्वचन मुख्यातिथि राजस्व मंत्री जी के द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने शिक्षक सदन हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान करने का आश्वासन दिया एवम शिक्षा को अपनी सरकार का मुख्य उद्देश्य बताते हुए जिले के शिक्षको को अपना उत्कृष्ट प्रदान करने आहवाहन किया उन्होंने कहा शिक्षक अपना कार्य करे उनकी चिंता करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार है ।
जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष बल्लभ दास वैष्णव एवम कोषाध्यक्ष लीला बिहारी कौशिक ने संयुक्त रूप से निवेदन किया कि पुरानी पेंसन की गणना पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए हो।
सम्मान समारोह के पश्चात कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दायित्व प्रदान किया गया ।
सम्मान समारोह में सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे जिसमे संयुक्त शिक्षक संघ के संरक्षक ठा. अवधेश सिंह जी (अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ) कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल,प्रांतीय संगठन मंत्री काजी रुखसार हुसैन,संयोजक दुर्गा शंकर मिश्रा एवम सादिक अंसारी,जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव,कार्यकारी जिला अध्यक्ष वल्लभ दास वैष्णव ,भूपेंद्र राठौर महासचिव हरिश्चंद्र अन्नू, महेंद्र रात्रे,राजू कैवर्त, उपाध्यक्ष अरुण जगत ,सचिव सुखीराम यादव कोषाध्यक्ष लीला बिहारी कौशिक सह सचिव नीलम रात्रे,घनश्याम भास्कर ,महामंत्री राधाकांत कश्यप ,अमर सिंह प्रेमी ,भगतराम रत्नायका, संगठन मंत्री रामचरण साहू, संगठन सचिव सत्यनारायण मनहर, अशरफ खान ,संयुक्त सचिव शिरीष सराफ, प्रवक्ता शैलेश उपाध्याय ,मीडिया प्रभारी जेपी साहू, विकास राठौर ,करतला ब्लॉक अध्यक्ष जय कृष्ण राठिया पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विनय झा कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कश्यप कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर कौशिक करतला ब्लॉक सचिव ललित जगत एवं महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष श्रीमती विभा शुक्ला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राठौर सचिव बसंती ठाकुर , ललिता पटेल,निंदर कौर,रेणुका,मिथिला सिदार,उर्मिला राठौर,इंदु चंद्रवंशी,संगीता यादव,हेमलता राठौर,हेमलता मार्बल,लक्ष्मी साहू, कल्पना लहरे,शांत कुमार साहू ,गजेंद्र राठिया,कोमल सिदार,निर्मल सिंह राठिया,टिकेश्वर राठिया,गोविंद जगत,गोरेलाल पटेल, राम लाल,राठिया,जन्मेजय कुमार सिंह, राकेश गवेल, जनीराम,विजय, उपस्थित रहे ।।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.