Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 4, 2022

स्व. सुरेश नेताम के पंचनामा को सार्वजनिक करे प्रशासन चौथा दिन, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का

 स्व. सुरेश नेताम के  पंचनामा को सार्वजनिक करे प्रशासन

चौथा दिन, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 



डोंगरगांव

खुज्जी विधानसभा मे मृतक आदिवासी किसान सुरेश नेताम के परिवार को न्याय दिलाने कुमर्दा बस स्टैंड में परिवार को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार चौथा दिन भी जारी रहा। मृतक आदिवासी परिवार  को न्याय दिलाने के लिए आदिवासी समाज के साथ ही सभी वर्गो के लोग भूख हड़ताल पर बैठी मृतक की विधवा गैंद कवर के परिवार को समर्थन दे रहे है, जो अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अनसन पर बैठी है ,प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मंच में शामिल हो रहे हैं। 


खुज्जी विधानसभा के हृदय स्थल कुमर्दा बस स्टैंड में आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन व संबोधन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि स्व. सुरेश नेताम के विधवा को न्याय मिलने खुज्जी विधायक जो कि महिला है, चैन से नही बैठने देने की बात की । केंद्रीय अध्यक्ष गोंड महासभा के एमडी ठाकुर ने आदिवासी समाज को सरकार  दबाने का प्रयास कर रही है ,स्वर्गीय सुरेश नेताम की मृत्यु सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ सरकार को तत्काल मुआवजा देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के 

ने न्याय मिलने तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस लड़ाई को लड़ने की बात और समर्थन दिया ।

कुमर्दा मंडल द्वारा आयोजित खुज्जी विधानसभा के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को  किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरेंद्र साहू व युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की जिसमें गिरदावरी को आगे पीछे करने पंचनामा बदलने का मामला है। पूर्व जिलाध्यक्ष यादव समाज कन्शु यादव, हल्बा समाज ब्लाक अध्यक्ष भीषण उर्वसा आदि प्रमुख वक्ताओं ने भी संबोधित किया। 


अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में आदिवासी के प्रति संवेदनशील नहीं है । आदिवासियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही है, मृतक के विधवा को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है । आदिवासी महिला व मृतक परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन अनवरत जारी रखने की बात की है। कार्यक्रम का संचालन जनपद उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर ने किया।


चौथे दिन के भूख हड़ताल में ये बैठे।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा कैलाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुमरदा गोपाल साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरिया अनिरुद्ध चंद्राकर, कन्शु यादव, स्वर्गीय सुरेश नेताम की पत्नी गैंद बाई नेताम व उनकी तीन मासूम बच्ची तनुजा नेताम( 13 वर्ष), सुधा नेताम ( 11 वर्ष), लोकिता नेताम (9 वर्ष ), हिरदे देवांगन द्वारा भूख हड़ताल में शामिल होकर आज के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया।


खुज्जी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित  इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मैं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण किसान, मजदूर, भाई बहन स्वफूर्त शामिल रहे है। आज के आंदोलन में प्रमुख रूप से महामंत्री बोधन साहू, सुंदर लाल साहू , मनीष जैन, किशुन साहू, योगेंद्र राजपूत, हिरदे देवांगन, डोमन साहु, कपिल बघेल, सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



सादर प्रकाशन हेतु प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 03.03.2022


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad