बेलगहना चौकी प्रभारी द्वारा की गई आबकारी मामले में ताबड़तोड़ कार्यवाही
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना..... इन दिनों बेलगहना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में बेलगहना चौकी प्रभारी व टीम द्वारा की गई कार्यवाही में सतीश अग्रवाल पिता स्व सीताराम अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी केंदा को शराब बेचते पकड़ा गया जिसके पास से महुआ शराब 4 लीटर जब्त कर आबकारी अधिनियम 34 व 36 के तहत कार्यवाही की गई वहीं 2 अन्य मामलों में 36(च) के तहत कार्यवाही की गई।
क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग व कार्यवाही से फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है इस हेतु बेलगहना पुलिस की सक्रियता सराहनीय है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.