Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 27, 2022

सिवनी की बेटी नमिता ने एशियन कैनो स्प्रींट महिला C-4 200 मीटर में जीता कांस्य पदक


सिवनी की बेटी नमिता ने एशियन कैनो स्प्रींट महिला C-4 200 मीटर में जीता कांस्य पदक

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी,  थाईलैण्ड के पटाया में 24 से 27 मार्च तक खेली गई एशियन चैम्पियनशिप के कैनो स्प्रींट सीनियर महिला C-4 200 मीटर वाटर स्पोर्ट्स में सिवनी की बेटी नमिता चंदेल ने 4 सदस्यीय टीम के साथ कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते अलग-अलग स्पर्धाओं में कई पदक जीते हैं। वाटर स्पोर्ट में 5 कांस्य व एक सिल्वर पदक खिलाड़ियों ने जीता हैं। सिवनी के छपारा निवासी नमिता की जीत से जिले वासियों में खुशी का माहौल है। कांस्य पदक जीतने के बाद नमिता ने माता-पिता व परिवार के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती हैं। पिता उमेश चंदेल से चर्चा करते हुए बताया कि नमिता का कहना है कि आज कांस्य पदक जीता है। वह मेहनत जारी रखेगी और अगली बार स्वर्ण पदक जीत कर लाएगी, इस बात का उसे भरोसा हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम में मध्य प्रदेश के 9 खिलाड़ी शामिल हैं। महिलाओं की सी-4 200 मीटर रेस में भारतीय टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाने वाली टीम में नमिता चंदेल के अलावा कावेरी ढीमर, शिवानी वर्मा तथा अंजली वशिष्ट शामिल थी। इस टीम में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की तीन खिलाड़ी कावेरी ढ़ीमर, शिवानी वर्मा, नमिता चंदेल शामिल रहे।

50 से ज्यादा पदक जीतकर बढ़ाया सिवनी का गौरव : जिले के छपारा की रहने वाली नमिता चंदेल 11 सालों से कयाकिंग केनोइंग वाटर स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताओं में पदक जीत रही हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिवनी की बेटी नमिता अब तक 50 से ज्यादा पदक जीत चुकी है। साल 2014 के एशियन गेम्स में भारतीय टीम में नमिता काे चुना गया था। साल 2016 में नमिता चंदेल को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड से नवाजा गया। अब नमिता सिवनी जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर है। नमिता चंदेल का मानना है कि यदि बेटियों को पर्याप्त अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad