सुकमा से जिला ब्यूरो संजय सिंह भदौरिया मो-9424222500
सत्य, अहिंसा के प्रतीक भगवान महावीर का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
सुकमा--देश भर में जैन समाज द्वारा महावीर जन्मोत्सव को भगवान महावीर जनकल्याणक महोत्सव के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया
तो वही तोंगपाल में भी जैन समाज ने भव्य शोभा यात्रा नगर भर में भगवान महावीर के उद्देश्यों के लगे नारें सत्य,अहिंसा के पथ पर चलना ही परमधर्म को लगाकर निकाली
जन्मोत्सव के अवसर पर जैन समाज ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए
जैन भवन के सामने शर्बत वितरण का कार्यक्रम भी किया गया,
झांकी रही आकर्षण का केंद्र
भगवान महावीर, राजा रानी, साधु साध्वी के रूप में झांकी बनाकर पूरे नगर भ्रमण करवाया गया जो शोभायात्रा का आकषर्ण का केंद्र रही जैन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग,बच्चे,महिलाएं सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तोगपाल नगर वासियों ने जैन समाज के इस कार्यक्रम की सराहना की व कहा इस कार्यक्रम के आयोजन से पूरे तोंगपाल में भक्तिमय वातावरण का निर्माण हुआ है ऎसे आयोजन समय समय पर होना नितांत आवश्यक है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारे भगवान एवं महापुरुषों के विषय मे जानकारी प्राप्त हो



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.