तेजस्वी सूर्या समेत 400 भाजपाइयों की गिरफ्तारी गहलोत सरकार की हिटलर शाही-दीपिका
संजय सिंह भदौरिया ब्यूरो सुकमा(अमर स्तम्भ)
सुकमा--करौली न्याय यात्रा पर भाजयूमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ लगभग 400 कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त करते हुए भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हिन्दू नवर्ष व नव सवंत्सर पर करौली शहर में हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में डीजे पर बजते गानों और नारेबाजी से भडक़े लोगों ने पथराव कर दिया था, जिससे हिंसा हुई थी।करौली हिंसा को लेकर भाजयुमो और भाजपा नेताओं ने न्याय यात्रा निकाली। इस न्याय यात्रा को करौली बॉर्डर पर रोक दिया गया जिसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्तिथि उतपन्न हो गई जिसे बातचीत कर भी हल किया जा सकता था परन्तु राजस्थान की कांग्रेस सरकार की पुलिस ने भाजपा नेताओ पर लाठीचार्ज किया एवं राजस्थान में हिंसा प्रभावित करौली में भाजपा की न्याय यात्रा में शामिल होने आए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को राजस्थान पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। वहाँ पर गहलोत सरकार के द्वारा भारी पुलिसबल तैनात किया था जिससे बीजेपी की चलो करौली न्याय यात्रा को रोका जा सके,हमारी पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहती है और यह हमारा संवैधानिक हक है।
बाद में यात्रा में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित 400 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर महुआ थाने ले जाया गया जो गहलोत सरकार के आतंक व हिटलर शाही का जीता जागता उदहारण है गहलोत सरकार भाजपा के इस न्याय यात्रा से डरकर असंवेधानिक कदम उठा रही है
मुस्लिम इलाकों से हिन्दू पलायन कर रहे हैं
दीपिका ने बताया कि जयपुर राजस्थान के करौली में दो अप्रैल को हिंदू संगठनों की बाइक रैली पर हुए पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस बीच मुस्लिम बहुल इलाकों से हिंदू अपने घर और दुकान बेचकर दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं। दो घरों और कुछ दुकानों पर तो एक वर्ग विशेष के लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहीं, कई जगह हिंदूओ ने घरों और दुकानों के बाहर ‘संपत्ति बिकाऊ’ के बोर्ड लगा दिए हैं। पिछले एक सप्ताह में लोग अपना घर और दुकान छोड़कर या तो करौली में ही दूसरी जगह रहने लगे हैं या फिर ताला लगाकर दूसरी जगह चले गए हैं। इन लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पलायन करने वालों में जाटव, खटीक, धोबी और कुमावत समाज के लोग शामिल हैं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इन स्तिथि को देखते हुए करौली में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने हेतु न्याय यात्रा पर गए थे परन्तु राजस्थान की हिन्दू विरोधी गहलोत सरकार ने न्याय करना तो दूर न्याय हेतु आवाज उठाने वाले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही गिरफ्तार कर लिया गहलोत सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि पूरे भारत के युवा तेजस्वी सूर्या के साथ हैं व उनके कदम से कदम बढ़ा कर राजस्थान की गहलोत सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे दीपिका ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मैं गहलोत सरकार के इस द्वेषपूर्ण असंवेधानिक कदम की घोर निंदा करती हूं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.