Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 15, 2022

चलती कार में लगी आग,दंपति ने कूदकर बचाई अपनी जान

 चलती कार में लगी आग,दंपति ने कूदकर बचाई अपनी जान



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट।कार हो गयी बेकार यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गयी जब एक दंपति अपनी कार से गृह निवास जा रहे थे कि अचानक कार में आग लग गई, समय रहते दंपति ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।प्राप्त जानकारी अनुसार वारासिवनी से बालाघाट मुख्य मार्ग पर ग्राम गर्रा के बंजारी मंदिर के समीप गुरुवार को एफसीआई गोदाम के पास चलती कार में आग लगने से पूरी तरह धू धू कर जल गई।गनीमत रहा कि धुआ निकलने का अहसास होते ही कार में सवार दंपती ने वाहन से उतरकर अपनी जान बचा ली।जिससे बड़ा हादसा होते टल गया।कार में आग लगने की सूचना मिलने पर नगर पालिका परिषद बालाघाट से दमकल वाहन के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी।


घटना के संबंध में पीड़ित आरके पटले ने बताया कि वे ग्राम कायदी के बनिया टोला निवासी है।परिवार के साथ डिंडौरी जिला कार से गए थे और डिंडौरी से वापस बालाघाट के ग्राम बनिया टोला आ रहे थे। इसी दौरान बंजारी मंदिर के पास दोपहर एक बजे में अचानक कार से धुआ निकलने लगा और आग लग गई।बालाघाट से वारासिवनी मुख्य मार्ग व्यस्त होने से 24 घंटे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। कार में आगजनी के दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।



दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग


नगर पालिका परिषद बालाघाट के दकमल कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में एक बजे सूचना मिली थी कि बालाघाट से वारासिवनी मुख्य मार्ग पर ग्राम गर्रा के आगे बंजारी मंदिर व एफसीआई गोदाम के सामने एक चलती कार में अचानक आग लग चुकी है। जिसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। जलती कार की आग को बुझाने में दमकल के वाहन चालक नंदकिशोर बारमाटे, फायर मेन राहुल वैद्य, गौतम ब्राह्ममे, उमेश ठाकरे, जितेंद्र कटरे सहित अन्य का योगदान रहा।हालांकि समय रहते दंपति ने कार से बाहर निकल गए अन्यथा बड़ी अनहोनी घट सकती थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad