Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 15, 2022

थाना गैंदाटोला क्षेत्र में 01 शराब तस्कर के कब्जे से भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त।

 


लोकेशन छुरिया छत्तीसगढ़ 

रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा 

मोबाइल 7000178534

थाना गैंदाटोला क्षेत्र में 01 शराब तस्कर के कब्जे से भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त।*


थाना गैंदाटोला पुलिस एवं सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही।*


आरोपी के कब्जे से 25 पेटी गोवा व्हिस्की मध्यप्रदेश निर्मित शराब कीमती 1,33,700/-रूपये एवं मरूति सुजकी एस.एक्स. वाहन क्रमांक एम.एच. 31-सी.आर.-2890 कीमती 2,50,000/-रूपये कुल जुमला 3,83,750/-रूपये जप्त।




  छुरिया ...पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के मार्गदर्शन में डी.एस.पी. नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक सईद अखतर एवं सायबर सेल प्रभारी उमेश बघेल अपने-अपने स्टाफ एवं निजात टीम के साथ विशेष मुहिम चलाकर शराब तस्करी करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.12.2022 को मुखबिर सूचना पर थाना गैंदाटोला एवं सायबर सेल की टीम हमराह स्टाफ एवं गवाह के रवाना होकर ग्राम घुपसाल के करीब एक सफेद रंग की मरूति सुजकी कार का पीछा करते हुए घटनास्थल ग्राम दैहान थाना गैंदाटोला के पास घेराबंदी कर पकड़ा जिसका चालक आरोपी अशोक कुमार से पूछताछ पर बताया कि मध्यप्रदेश के सौसर से छत्तीसगढ़ भिलाई जिला दुर्ग में खपाने के लिए 25 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब तस्करी कर रहा था। आरोपी अशोक कुमार मेहरा उर्फ बब्बू सिंह पिता हरविन्द सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी कोहका हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर नंबर 364/365 पानी टंकी के पास सुपेला भिलाई के कब्जे से मारूति सुजकी कार एस.एक्स. वाहन क्रमांक एम.एच. 31-सी.आर.-2890 कीमती 2,50,000/-रूपये एवं उसमें रखे 25 पेटी गोवा व्हिस्की मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब कीमती 1,33,700/-रूपये जुमला कीमती 3,83,750/-रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मौके पर देहाती नालसी दर्ज किया गया बाद थाना गैंदाटोला में अप.क्र.- 114/22 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। शराब तस्करों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।



उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक सईद अखतर, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक उमेश बघेल, स0उ0नि0 द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, स0उ0नि0 शरद कुमार, प्र.आर. अनित शुक्ला, आर0 परिवेश वर्मा, आर0 गौरव शेण्डे, आर0 चितेश रात्रे, आर. मनोज खूंटे, आर. अवध किशोर साहू, आर. मनीष वर्मा, आर. हेमंत साहू, आर. आदित्य सिंह की मुख्य भूमिका रही।



आरोपी :- चालक अशोक कुमार मेहरा उर्फ बब्बू सिंह पिता हरविन्द सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी कोहका हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर नंबर 364/365 पानी टंकी के पास सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad