आत्मदाह करने पहुंचे परिवार को संतोष यदु ने समझाया न्याय दिलाने दिया आश्वासन।
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- शिवसेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु के निवास कार्यालय मातोश्री पहुंचकर परसदा निवासी चंद्रकुमार साहु व उनके दोनों बेटियो ने प्रशासनिक अधिकारीयो के प्रताणना से तंग आकर आत्मदाह करने की बात करते हुए बताया की पिछले कई महिनो से हम अपने माता के मायके के बटवारे की जमीन जो भाटापारा तहसील क्षेत्र के ग्राम मिरगी में हैं जिनका निधन हो जाने के पश्चात दोनों नवजात बच्चियो का बहुत ही कष्ट और मुश्किलो का सामना कर परवरिश किया हैं । जब बच्चिया बड़ी हो गई तो अपने मा के नाम का जमीन को अपने नाम पर नामांतरण करवाना चाहा तो पता चला की उनके रिश्तेदारो ने कुटरचना कर फर्जी रूप से जमीन अपने नाम पर नामांतरण कर बेनामा रजीस्ट्री करवा लिया था जिसे बच्चियो ने अपने पिता के सहयोग से कलेक्टर व आयुक्त में आवेदन लगाकर शुन्य करवा लिया जिसके बाद भी अधिकारीयो के द्वारा नामांतरण के नाम पर रूपया की माँग किया गया तब पिता चंद्रकुमार साहु ने कर्ज से रूपया लाकर अधिकारी के रिडर को दे दिया । जब कलेक्टर से शिकायत हुआ तक पैसे को वापस कर दिया अब धमकी दे रहे हैं की किसके पास जाओगे और कैसे नामांतरण करवाते हो देखते हैं हमारी शिकायत करते हो कहकर अब पिड़ीत परिवार पुर्ण रूप से टुटगया और आत्मदाह करने का विचार करने लगा । जिसे अध्यक्ष संतोष यदु ने समझाया और न्याय दिलाने की बात कहीं हैं । संतोष यदु ने बताया की जो मामला उनके पास आया हैं इस प्रकार कई मामला हर सरकारी कार्यालय में मिल जाएगा लोग हिम्मत नहीं करते और प्रताड़ित होते रहते है जल्द ही शिवसेना की टिम पिड़ित परिवार को न्याय दिलवाएगा हम किसी भी भ्रष्ट अधिकारी चाहे वह किसी भी बड़े पद में क्यो न हो उनके ऊपर कार्यवाही करवाएगे और पिड़ीत परिवार को उनका हक अधिकार दिलवाते हुए न्याय दिलवाएगे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.