Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 27, 2022

रिस्ते को कलंकित करने वाले चचेरे भाई को*....... 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवम अर्थदंड


रिस्ते को कलंकित करने वाले चचेरे भाई को*....... 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवम अर्थदंड  

सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

शिवनी 26 दिसंबर 2022 - कुरई थाने का मामला इस प्रकार है कि नाबालिग  पीड़िता ने थाना कुरई मे रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके सगे बड़े पिता का लड़का उसके घर में आते-जाते रहता था,दिनांक 5/01/ 2019 को करीब 4:00 बजे वह उसके घर मे आया उस समय उसके माता-पिता खेत गए थे और वह घर मे अकेली थी। उसी का फायदा उठाकर उसके चचेरे भाई ने उसका हाथ पकड़ा और जोर जबरदस्ती कर अंदर पलंग पर ले गया। जब वह चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ गलत काम किया और ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी वह 5-6 बार लगातार डरा धमकाकर गलत काम करते रहा। जिससे जब उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई तो उसकी मां इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बालाघाट लेकर गई। वहां के डाक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। नाबालिग पीड़िता के उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना कुरई में अपराध क्रमांक 306/2019 के अंतर्गत धारा 376,376(2)n भादवि 5L/6,5j(2)/6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रदीपकुमार भौंरे एडीपीओ मीडिया सेल प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय पाक्सो में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें शासन कि ओर से विशेष लोक अभियोजक/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती दीपा मर्सकोले के द्वारा विशेष रूचि लेकर गवाहों एवं सबूतों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और तर्क देते हुए कहा कि रिश्ते का भाई होते हुए भी गलत काम किया है। जिला अभियोजन अधिकारी शिवनी के सबूतों एवं तर्कों से सहमत होते हुए माननीय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) महोदय द्वारा आरोपी को धारा 6 पाक्सो एक्ट में दिनांक 24।12।2022 को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 7000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad