Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 27, 2022

आदेगांव थाने में नहीं हुई सुनवाई तों आदिवासी सरपंच दिनेश कहा के अनु. जाति/जनजाति सिवनी में लगाई गुहार,

 आदेगांव थाने में नहीं हुई सुनवाई तों आदिवासी सरपंच दिनेश कहा के अनु. जाति/जनजाति सिवनी में लगाई गुहार,


      सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट      

          जातीसूचक अपशब्दों से अपमानित कर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर यशवंत सिंह ठाकुर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने दिया आवेदन,

             छपारा सिवनी एक तरफ जहां सरकार द्वारा पेसा एक्ट लागू कर आदिवासियों को उनके हक अधिकार और उनके सम्मान को सुरक्षित करने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें और वादे किये जा रहे हैं। आदिवासी आदिवासियों का शोषण ना हो इस हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं


साथी प्रताड़ित आदिवासियों को न्याय दिलाने हेतु के द्र व राज्य सरकार द्वारा ठोस कदम उठाये जा रहे है इतना कुछ करने के बाद भी वर्तमान में आदिवासियों को लोगों द्बारा प्रताड़ित करना जाति सूचक शब्दों का उपयोग करना,जान से मारने की धयकी जैसी घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

          सिवनी जिला सहित पूरे प्रदेश के अन्य जिलों में भी आये दिन आदिवासियों को प्रताड़ित करने उनके साथ र्दुव्यवहार करने की खबरें आ रही है। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं किया जाता। आदिवासियों के साथ हो रहे र्दुव्यवहार एवं दबंगों द्वारा प्रताड़ित करने की खबरें से सुरक्षा व न्याय के वादे झूठे साबित होते नजर आते है। सचिव और पंचों की उपस्थिति में जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुये किया र्दुव्यवहार कुछ दिनों पहले ही जिले के केवलारी विधानसभा में केवलारी थाना अंतर्गत ग्राम मोहगांव की बूजुर्ग महिला चमरी बाई

सल्लाम को 13 दिसंबर को दबंगों द्वारा जान से मारने व उसकी फसल मैं ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद करने का मामला सामने आया था महिला द्वारा दबंगों के ऊपर एफ आई आर भी दर्ज की गई है वही 23 दिसंबर 2022 को केवलारी विधानसभा के छपारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआ का मामला सामने आया है जहां छपारा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली तेंदुआ ग्राम पंचायत द्वारा एप्रोच सड़क निर्माण की जा रही है यह सड़क नारायण टोला पहुंच मार्ग है जिसमें लोगों को बारिश के दिनों मैं आने  जाने मैं काफी परेशानी होती है इतना ही नहीं सड़क के आसपास खेत भी हैं जहां कुछ किसान स्वयं ही इस सड़क के सुधार कार्य मैं लगे हैं साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा सरपंच और सचिव की उपस्थिति में सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है लेकिन इसी सड़क के निर्माण कार्य के दौरान तेंदनी गांव के रहने वाले यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा महिलाओं के साथ पहुंचकर दबंगई दिखाते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाते हुए सचिव और सभी पंचों की उपस्थिति मैं आदिवासी सरपंच दिनेश अहाके को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए दुर्व्यवहार किया गया

   आदेगांव पुलिस मैं 2 घंटे बैठाकर सिर्फ दर्ज कराया बयान  लेकिन नहीं किया रिपोर्ट दर्ज

  सरपंच दिनेश अहाके 23 दिसंबर को गांव के ग्रामीणों के साथ आधे गांव पुलिस थाना रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे अधिगम पुलिस थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे सरपंच एवं सभी राम ग्रामीणों को 2 घंटे बैठाकर आदेगांव पुलिस द्वारा बयान कराया गया लेकिन दबंग व्यक्ति यशवंत राजपूत के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया जिसके बाद इस मामले को लेकर सरपंच दिनेश अहाके द्वारा जन कल्याण विभाग थाना सिवनी मैं इसकी शिकायत की गई

 एफ आई आर दर्ज नहीं करना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यप्राणी पर प्रश्न चिन्ह लगाता है

सरपंच दिनेश अहाके द्वारा जन कल्याण विभाग थाना सिवनी में एफ आई आर दर्ज करने पर उन्होंने बताया कि गांव के दबंग व्यक्ति जसवंत ठाकुर पिता मुख्खी ठाकुर पत्नी श्रीमती अनीता ठाकुर के साथ कार्य स्थान में पहुंचा और एप्रेच सड़क निर्माण कार्य के दौरान बाधा  पहुंचाते हुए सरपंच दिनेश अहाके के साथ जाती सूचक अब शब्दों का उपयोग किया गया इसके साथ ही श्रीमती अनीता ठाकुर द्वारा सरपंच को चप्पलों से मारने की भी धमकी दी गई और कार्यस्थान में मजदूर और सचिव रामचरण परिहार के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया

           जिसकी शिकायत करनी आदेगांव पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई इस मामले को लेकर सरपंच ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग थाना में शिकायत कर यशवंत ठाकुर पर कार्यवाही की मांग की गई है बड़ा सवाल यह है कि सरपंच जैसे व्यक्ति के साथ जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर डराने धमकाने जैसे मामले पर आदेगांव पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं करना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है फिलहाल अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग थाना सिवनी में शिकायत कर सरपंच ने न्याय  की गुहार लगाई 

    शासन प्रशासन के साथ केवलारी विधानसभा विधायक राकेश पाल सिंह को ऐसे मामलों में लेना चाहिए संज्ञान

  हम आपको बता दें कि जिले में कुछ दिनों पहले ही जिले के केवलारी विधानसभा के केवलारी थाना अंतर्गत ग्राम मेहगांव की बुजुर्ग महिला चमारी पाई सल्लाम को 13 दिसंबर 2022 को दबंगों द्वारा जान से मारने व उसकी फसल में ट्रैक्टर चला कर बात करने का मामला सामने आया था महिला द्वारा दबंगों के ऊपर एफआईआर भी दर्ज की गई है वही छपारा 23 दिसंबर 2022 को केवलारी विधानसभा के छपारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदनी का मामला सामने आया आखिर केवलारी विधानसभा के आदिवासियों के साथ  व्यवहार एवं उनको प्रताड़ित करने की घटनाएं कम नहीं हो रही है शासन प्रशासन के साथ जो लारी विधानसभा के विधायक राकेश पाल सिंह को ऐसे मामलों में संज्ञान लेना चाहिए

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad