सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पीजी कॉलेज में कई समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर काॅलेज को बंद कराया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार प्राचार्य को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन प्राचार्य इसमें कोई भी संज्ञान नहीं लेते है।ये है मांगें,A B V P के छात्रों ने बताया कि प्रमुख मुद्दे स्वच्छता,सी सी टी वी कैमरे, असामाजिक तत्वों का काॅलेज के अंदर प्रवेश व गलत परीक्षा परिणाम आने को लेकर थी। जिसने विद्यार्थी परिषद ने बहुत नाराजगी व्यक्त की।
मौके पर पहुंचे टीआई व एसडीम, धरना के दौरान एसडीएम, तहसीलदार ,और टीआई सभी धरना स्थल में पहुंचे। जहां परिषद की मांगों को लेकर प्राचार्य ने 15 तारीख तक का लिखित आश्वासन दिया है। वहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सभी मांगों को पूर्ण किया जाएं व छात्रों के हित में उचित निर्णय लिया जाए। वही यह भी कहा कि यदि कोई भी कार्रवाई नहीं होती है, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेंगा। ये रहें मौजूद काॅलेज अध्यक्ष सुजत मिश्रा व नगर मंत्री अग्रवाल ने बताया कि काॅलेज में पहले भी इस सभी मांगों को लेकर बाद भी काॅलेज प्रशासन कोई भी संज्ञान नहीं लेता है। ज्ञापन में मुख्य रूप से वैभव शुक्ला, नितेश ठाकुर, नेहा कश्यप, आशु सतनामी, हर्ष अग्रवाल सुजल मिश्रा, अंकुश वैश, आदित्य बघेल, कुणाल यादव,देवू राॅय, जितेंद्र ब्रह्म, दुबे लाल चंद्रवंशी,देवेश सनोडिया,शालू नामदेव, प्रशांत उपाध्यक्ष व सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.