यातायात नियमों का पालन करने अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों में लिया शपथ...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS गौरेला पेण्ड्रा मरवाही,9 दिसंबर 2022/ राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों का पालन करने आज सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ लिया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत (डीआरडीए), संयुक्त कार्यालय भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिवासी विकास, समाज कल्याण, कोषालय, अनुभाग, तहसील, जनपद सहित विभिन्न कार्यालयों में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वयं, अपने परिजनों तथा आमजनों को प्रेरित करने के लिए यातायात नियमों के पालन के तहत दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी बातो का ध्यान रखने की शपथ लिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.