प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं राजनांदगांव एनएसयूआई जिला अमर झा के निर्देशानुसार पर एनएसयूआई सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा वैष्णव और राजनांदगांव एनएसयूआई के साथियों द्वारा शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में एनएसयूआई सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन कर सदस्यता अभियान कि शुरुवात की गई।
यहां 20 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य प्रदेश इकाई के द्वारा दिया गया है। महाविद्यालय के छात्रों ने बड़ी संख्या मे, एनएसयूआई के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा वैष्णव ने बताया कि छात्रों को सरकार की योजना का लाभ दिलवाने और छात्रहित में कार्य करके संगठन में जोड़ने के लिए हम सब इस महाअभियान में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना से छात्रों को आर्थिक मदद दिलवाने का भी कार्य हम लोग कर रहे हैं। सदस्यता अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में तीन लाख छात्रों को एनएसयूआई सदस्य बनाएगी। इस सदस्यता अभियान के दौरान अल्फ़िया बानो, हीना साहु, कोमल साहु अर्चना, रितु मंडावी एवं एनएसयूआइ के सभी साथी उपस्थित थे!!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.