सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले की जनपद पंचायत लखनादौन की समस्त सदस्य गणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्रित हुए और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की है कि जनपद सदस्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठने की व्यवस्था हो, सदस्य का मोबाइल नंबर ग्राम पंचायत की चौपाल एवं हर ग्राम पंचायत में जनपद सदस्य की सहमति अनुमोदन से प्रत्येक कार्य किए जाए। जनपद सदस्यों को बिना जानकारी दिए ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य कराए जाते हैं ।जो भी कार्य जनपद क्षेत्र में कराए जाए उसमें जनपद सदस्यों से अनुमति दें। 15 लाख का वार्षिक बजट मिले, यह भी मांग की है कि प्रत्येक जनपद सदस्य को अपने जनपद क्षेत्र में काम करने के लिए वार्षिक बजट 15 लाख रुपए दिया जाए। जिससे जनपद क्षेत्र में विकास कार्य करा सकें। इसके साथ ही सभी जनपद सदस्यों का मानदेय 15 सौ रुपए है। उसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.