Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 24, 2023

दिव्यांगों की मदद : मनोज और देवलाल को ट्राइसिकल व सुंदरलाल को मिला श्रवण यंत्र "जिला के पात्र दिव्यांगजनों को शीघ्रता से सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं- डॉ. जगदीश सोनकर केसीजी कलेक्टर ने दिव्यांगों को ट्राइसिकल व श्रवण यंत्र किए वितरित कलेक्टर के हाथों उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरों पर झलकी खुशियाँ, दिया आभार

 सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन 

खैरागढ़ : दिव्यांगों की मदद : मनोज और देवलाल को ट्राइसिकल व सुंदरलाल को मिला श्रवण यंत्र


"जिला के पात्र दिव्यांगजनों को शीघ्रता से सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं- डॉ. जगदीश सोनकर


केसीजी कलेक्टर ने दिव्यांगों को ट्राइसिकल व श्रवण यंत्र किए वितरित


कलेक्टर के हाथों उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरों पर झलकी खुशियाँ, दिया आभार



खैरागढ़: 24 अप्रैल 2023

नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया। जिला निर्माण के बाद कलेक्टर के निर्देश पर पात्र दिव्यांगों को तेजी से सुविधाएं मिलने का क्रम जारी है।  इसी क्रम में जिलाधीश ने  जिला कार्यालय परिसर में दो दिव्यांग को ट्राइसिकल और एक को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।


"जिला के पात्र दिव्यांगजनों को शीघ्रता से सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं-डॉ. जगदीश सोनकर'

 केसीजी कलेक्टर ने समाजकल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि "जिला के पात्र दिव्यांगजनों को शीघ्रता से सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं।"  जिला में समाजकल्याण विभाग की सुविधाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक गणेश राम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिसर में दो दिव्यांगों मनोज कुमार जोशी पिता कृपाराम जोशी 41 वर्ष निवासी ग्राम दामरी, खैरागढ़ और देवलाल वर्मा पिता मोहनलाल वर्मा 42 वर्ष निवासी कटंगीखुर्द, खैरागढ़ को कलेक्टर द्वारा सहायक उपकरण ट्राइसिकल प्रदान किया गया। इसी क्रम में खैरागढ़ के ग्राम सलिहा निवासी 77 वर्षीय श्रवण बाधित दिव्यांग सुंदरलाल वर्मा पिता कन्हैया को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।


कलेक्टर के हाथों उपकरण पाकर दिव्यांगो के चेहरों पर झलकी खुशियाँ

जिला परिसर में कलेक्टर के हाथों से ट्राइसिकल और श्रवण यंत्र पाकर दिव्यांगो के चेहरों पर खुशी झलकने लगी। जिले के अब तक दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुरूप सामग्री प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर तीनो ही अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान केसीजी समाजकल्याण विभाग के सहायक संचालक गणेश राम, अन्य कर्मचारी और दिव्यांगजनो के रिश्तेदार उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad